एक्सप्लोरर

Mussoorie Fire: मसूरी की ऐतिहासिक धरोहर द रिंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, जलकर हुई खाक

Mussoorie Hotel Fire: आग पर काबू पाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल की मदद ली जा रही है. होटल पूरी तरीके से जलकर राख हो चुका है और सड़क किनारे का हिस्सा कभी भी गिर सकता है.

Mussoorie Fire News: पहाड़ों की रानी के नाम से विख्यात पर्यटन नगरी मसूरी की तकरीबन डेढ़ शताब्दी पुरानी ऐतिहासिक धरोहर 'द रिंक' रविवार तड़के हुए भीषण अग्निकांड में जलकर खाक हो गई. एक समय एशिया के सबसे बड़े वुडन फ्लोर वाले स्केटिंग रिंग के एक हिस्से में अब इसी नाम से होटल भी संचालित हो रहा था. आग होटल से ही आरंभ हुई और पूरे रिंग को उसने पलक झपकते ही अपनी चपेट में ले लिया.

आग की चपेट में आकर रिंक के नीचे सड़क पर खड़ी दो कारें भी जलकर कबाड़ हो गई. मसूरी में कैमल बैक रोड पर सीडस रिंक ए हेरिटेज होटल में आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई हैं. आग लगने की वजह लोग शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं. बताया जा रहा है कि होटल में इन दिनों काम चल रहा था, इसलिए कमरे खाली थे.

आपको बता दें कि मसूरी के कैमल बैक रोड पर सीडस रिंक ए हेरिटेज होटल में आग सुबह करीब चार बजे के आसपास लगी. हादसे के वक्त सिर्फ कुछ होटल कर्मी ही मौजूद थे जिन्होंने भागकर जान बचाई. होटल में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. जिसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई.

सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद

आग पर काबू पाने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बल की मदद ली जा रही है. होटल पूरी तरीके से जलकर राख हो चुका है और सड़क किनारे का हिस्सा कभी भी गिर सकता है जिससे सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है. स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल काफी पुराना था, जिसमें अक्सर स्केटिंग की कई प्रतियोगिता आयोजित की जाती थी.

किंग कोंग और दारा सिंह के बीच में इसी होटल में हुई थी कुश्ती 

वहीं होटल में कुश्ती भी आयोजन की जाती थी जिसमें 70 के दशक में किंग कोंग और दारा सिंह के बीच में कुश्ती भी आयोजित हुई थी जिसे देखने के लिए मसूरी देहरादून और आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंचते थे और इस कुश्ती को दारा सिंह ने जीता था.

Uttarakhand News: उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों से जुड़ी खबर, 1 अक्टूबर से नहीं खुलेगा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ मेरी तपोभूमि' UP चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार का पहला बयान
'लखनऊ मेरी तपोभूमि' UP चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार का पहला बयान
UP Election 2027: बिजनौर की चांदपुर सीट पर मुस्लिम करेंगे खेल! सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर
बिजनौर की चांदपुर सीट पर मुस्लिम करेंगे खेल! सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर
UP Election 2027: बिजनौर में सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला, मुस्लिम वोटर्स पर है सभी की नजर
बिजनौर में सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला, मुस्लिम वोटर्स पर है सभी की नजर
आरक्षण पर बवाल! ब्रजेश पाठक के बयान पर क्या बोली चिराग की पार्टी?
आरक्षण पर बवाल! ब्रजेश पाठक के बयान पर क्या बोली चिराग की पार्टी?

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
चिराग पासवान के आरक्षण वाले बयान पर क्या है BJP-JDU का स्टैंड? जानें
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गणपति आगमन पर फेंके गए अंडे? नितेश राणे बोले- 'ऐसी हरकत...'
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
गोल्डी बराड़ ने ली निज्जर हत्याकांड की जिम्मेदारी? तीन साल बाद बड़ा खुलासा
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NEET PG 2026 एडमिट कार्ड कभी भी हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget