एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड जाने वाले पर्यटकों से जुड़ी खबर, 1 अक्टूबर से नहीं खुलेगा कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन, जानें वजह

Corbett Tiger Reserve News: उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटकों के लिए घूमने के 7 जोन हैं. इसमें पाखरो, ढेला, झिरना, बिजरानी, गर्जिया, दुर्गा देवी, ढिकाला जोन हैं.

Corbett Tiger Reserve Bijrani Zone: उत्तराखंड (Uttarakhand) के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से पर्यटकों के लिए थोड़ी मायूस करने वाली खबर है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का सबसे महत्वपूर्ण बिजरानी जोन इस बार देर से खुलने वाला है. हर साल बरसात के बाद 1 अक्टूबर से बिजरानी जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता है. वहीं इस बार बिजरानी जोन 1 अक्टूबर के बजाय अब 15 अक्टूबर से खुलेगा. बिजरानी जोन में तमाम सड़कें खराब हैं, जिसके बाद यह फैसला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर धीरज पांडे (Dheeraj Pandey) ने लिया है. उनका कहना है कि बिजरानी जोन अभी इस हालत में नहीं है कि उसे खोला जाए.

धीरज पांडे का कहना है कि बिजरानी जोन में पर्यटकों को घुमाने वाली सड़कें अभी खस्ता हाल में हैं. उन्हें ठीक करने में काफी लंबा वक्त लगने वाला है इसलिए हमने फैसला लिया है कि बिजरानी जोन को 1 अक्टूबर के बजाय 15 अक्टूबर को खोला जाए. लगातार हो रही बारिश सड़कों को ठीक करने में परेशानी खड़ी कर रही है. इससे बार-बार सड़कें टूट रही हैं.

कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों के लिए घूमने के 7 जोन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर ने कहा कि सड़कों की हालत इस कदर खराब हो चुकी हैं कि उन्हें ठीक करने में काफी लंबा वक्त लगने वाला है इसलिए हमने फैसला लिया है कि इस बार बिजरानी जोन को 1 अक्टूबर की बजाय 15 अक्टूबर को खोलेंगे ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार का खतरा न हो और उनकी सफारी सुखद रहे. कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों के लिए घूमने के 7 जोन हैं, जिसमें पाखरो, ढेला, झिरना, बिजरानी, गर्जिया, दुर्गा देवी, ढिकाला जोन हैं. इनमें से ढिकाला, बिजरानी ढेला और झिरना में रात्रि विश्राम की सुविधा पर्यटकों को कॉर्बेट पार्क देता है. लोग बुकिंग कराकर यहां नाइट स्टे कर सकते हैं.

पर्यटकों के डे सफारी के लिए खुले हैं सिर्फ दो जोन

ये सभी नाइट स्टे जून में बंद कर दिए जाते हैं और फिर 15 नवंबर से खुलते हैं. बाकी जोन के डे विजिट की सुविधा जैसे- ढेला और झिरना यहां साल भर पर्यटक कॉर्बेट पार्क का जंगल घूम सकते हैं. ये सफारी साल भर चलती है. कभी कभार बारिश के कारण बंद करनी पड़ती है, नहीं तो साल भर पर्यटक यहां घूम सकते हैं. फिलहाल कॉर्बेट पार्क के सभी जॉन अभी बंद हैं. सिर्फ दो जोन पर्यटकों के डे सफारी के लिए खुले हैं, जिनमें ढेला और झिरना शामिल है.

ये भी पढ़ें- Sanatan Controversy: 'मच्छर भर लोग क्या सनातन खत्म करेंगे', योगी के मंत्री की I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं को दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget