एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, बिगड़ती व्यवस्था को सुधारने के लिए बना नया प्लान

Mussoorie News: अपर सचिव पर्यटन श्री रविशंकर ने स्टेकहोल्डरों की शिकायतों का संज्ञान लिया. उन्होंने मसूरी में अधिकारियों के साथ बैठक कर नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया.

Uttarakhand News: मसूरी में संकीर्ण सड़कों के कारण ट्रैफिक प्लान सफल नहीं हो पा रहा है. लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हैं. लोगों को जाम से निजात दिलाने की कवायद समय-समय पर की जाती रही है. हाल में ही मसूरी की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अपर पर्यटन सचिव श्री रविशंकर ने बैठक कर नया प्लान बनाया था. नए प्लान के तहत देहरादून जाने वाले लोगों को मसूरी कंपनी गार्डन से हाथीपांव भेजा जा रहा है. लेकिन कंपनी गार्डन से हाथीपांव जाने वाली सड़क काफी संकीर्ण होने के कारण ट्रैफिक धीमी गति से संचालित हो रही है. पूर्व में गज्जी बैंड से ट्रैफिक को डायवर्ट करने के कारण मसूरी का पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रहा था.

मसूरी के व्यापारी, होटल एसोसिएशन और अन्य स्टेकहोल्डरों ने नाराजगी जताई थी. अपर सचिव पर्यटन श्री रविशंकर ने स्टेकहोल्डरों की शिकायतों का संज्ञान लिया. उन्होंने मसूरी में अधिकारियों के साथ बैठक कर नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया. नए ट्रैफिक प्लान के तहत देहरादून से मसूरी आने वाले सभी लोगों को सीधा मसूरी आने दिया जा रहा है. वापस देहरादून जाने वाले लोगों को हरनाम सिंह मार्ग कंपनी गार्डन से हाथीपांव भेजा जा रहा है. मसूरी माल रोड के पुननिर्माण और सौंदर्यीकरण का काम अभी तक पूरा नहीं होने से ट्रैफिक प्लान लागू करने में दिक्कत आ रही है.

सभी चौक चौराहों का हो रहा है सौंदर्यीकरण
मसूरी के मुख्य ग्रीन चौक पर भी काम अभी बाकी है. एसडीएम मसूरी नंदन कुमार और नायब तहसीलदार विनोद तिवारी माल रोड की मॉनिटरिंग कर काम को जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश कर रहे हैं. एसडीएम मसूरी नंदन कुमार ने बताया कि माल रोड पर 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. सड़क किनारे काबल स्टोन और नालियां बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है. मसूरी के सभी चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण शुरू कर दिया गया है. लेकिन मुख्य ग्रीन चौक पर अधिक भीड़ होने के कारण काम में दिक्कत आ रही है.


Mussoorie News: मसूरी में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, बिगड़ती व्यवस्था को सुधारने के लिए बना नया प्लान

उन्होंने कहा कि मसूरी के सभी जागीरदारों को अंडरग्राउंड कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि माल रोड के सौंदर्यीकरण का काम भी पूरा हो जाएगा. सीओ अनिल कुमार जोशी ने कहा कि मसूरी में पर्यटन सचिव श्री रविशंकर का तैयार किया गया प्लान काफी हद तक सफल होता नजर आ रहा है. लेकिन मसूरी से वापस देहरादून भेजने वाले वाहनों को कंपनी गार्डन और लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के पास मार्ग संक्रीर्ण होने से दिक्कतें आ रही हैं. इसलिए ट्रैफिक तेजी से नहीं चल पा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है कि मसूरी मसूरी वासियों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिले. 

Uttarakhand News: धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें, महेंद्र भट्ट से मिले सतपाल महाराज, बंद कमरे में हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत बुनियादी ढांचा
योगी सरकार ने आयुष चिकित्सा को दी नई पहचान, साढ़े नौ साल में मजबूत बुनियादी ढांचा
देहरादून: अमित शाह का 2027 चुनाव में जीत का दावा, राहुल गांधी पर लगाया ये आरोप
देहरादून: अमित शाह का 2027 चुनाव में जीत का दावा, राहुल गांधी पर लगाया ये आरोप
संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
संत भावविभोर, बोले-‘योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान’
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन
सात समंदर पार गूंजा दीपोत्सव, अयोध्या की भव्यता देखने ऑस्ट्रेलिया से आए शेन

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मकोका केस, नोरा फतेही ने दर्ज कराया बयान, 30 नवंबर को अगली सुनवाई
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मकोका केस, नोरा फतेही ने दर्ज कराया बयान, 30 नवंबर को अगली सुनवाई
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
Diwali Firecrackers: Dr. Doom और Avengers के बीच दिवाली जंग, वायरल हो रहे मजेदार पटाखे
Dr. Doom और Avengers के बीच दिवाली जंग, वायरल हो रहे मजेदार पटाखे
Embed widget