एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मॉल रोड पर पालिका द्वारा अवैध तरीके से बनाई तीन दुकानें ध्वस्त

Mussoorie News: एमडीडीए द्वारा नगर पालिका से शौचालय बनाए जाने को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया था, लेकिन वो नहीं दिया गया और यहां अवैध रूप से 3 दुकाने बनाकर किराए पर दे दी गईं.

Mussoorie News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में पहाड़ों की रानी कही जाने वाली मसूरी (Mussoorie) अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है. मसूरी नगर पालिका द्वारा अनाधिकृत रूप से मॉल रोड फिश एक्वेरियम के पास बनाई गई तीन दुकानों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा खाली कराकर ध्वस्त करा दिया गया. मसूरी मॉल रोड पर फिश एक्वेरियम (Fish Aquarium) के पास शौचालय की जगह पर बनाई गई थी, जहां पर अवैध तरीके से दुकानों का निर्माण किया गया था जिन्हें रविवार को ध्वस्त कर दिया गया. 

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा एसडीएम मसूरी नंदन कुमार के नेतृत्व में मसूरी नगर पालिका द्वारा अनाधिकृत रूप से बनाई गई दुकानों के शटर निकालकर दुकानों पर रखा सामान को जब्त किया गया, वहीं शटर तोड़कर वहां पर शौचालय का बोर्ड लगा दिया गया है. बता दें कि नगर पालिका द्वारा अनधिकृत रूप से पूर्व में कूड़ा घर की जगह पर अवैध निर्माण कराया गया था जिस पर एमडीडीए द्वारा संज्ञान लेकर अवैध निर्माण का चालान किया था. वह तत्कालिक वीसी एमडीडीए द्वारा कूडा घर पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त ना कर उक्त स्थान पर महिला और विकंलागों के लिये शौचालय बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था. 

मॉल रोड पर बनी तीन दुकानें ध्वस्त

एमडीडीए द्वारा इस पर नगर पालिका से शौचालय बनाये जाने को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया था, जो नगर पालिका द्वारा नहीं दिया गया और अवैध निर्माण पर अनाधिकृत रूप तीन दुकानों का निर्माण कराकर किराये पर दे दी गई थी. एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा मॉल रोड पर अवैध दुकानों का निर्माण किया गया था, जबकि पूर्व में दुकानों की जगह महिला और विकलांगों के लिये शौचालय का निर्माण कराया जाना था. उन्होंने कहा कि एमडीडीए के द्वारा अवैध रूप से बनी दुकानों को खाली कराकर शटर को हटा दिया गया. इस स्थान पर एमडीडीए शौचालय का निर्माण करेगी.

कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश

अनाधिकृत दुकानों में पालिका प्रशासन द्वारा दी गई दुकानों के दुकानदारों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा उनको दुकानें आवंटित की गई थी पर उनको नहीं मालूम था कि ये अनाधिकृत रूप से बनाई गई है. उन्होंने प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि  पालिका और प्रशासन गरीब लोगों को निशाना बना रहा है जबकि बड़े लोगों द्वारा किये गए अवैध निर्माण और कब्जों पर एमडीडीए और पालिका के अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है.

नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा कई जगहों पर अनाधिकृत रूप से बिना मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के नियमों का पालन कर निर्माण कराया जा रहा है, जिसको लेकर लगातार कई सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा रही है. परंतु समय से कार्रवाई ना होने के कारण नगर पालिका के हौसले बुलंद है. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, जिलाधिेारी देहरादून और वीसी एमडीडीए से पालिका द्वारा किये जा रहे नियम का उलधन्न कर किये जा रहे कार्यों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmad News: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की बिना नकाब वाली फोटो आई सामने, पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget