एक्सप्लोरर

Mussoorie: मसूरी में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जमकर लगाई फटकार, तत्काल अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Dehradun News: डीएम ने कहा, मालरोड के पुनर्निर्माण का मुख्य काम 30 अप्रैल से पहले पूरा कर लिया जाएगा, ताकि पर्यटन सीजन में दिक्कत न हो. सौंदर्यीकरण और अन्य काम पर्यटन सीजन में भी जारी रहेंगे.

Uttarakhand News: मसूरी (Mussoorie) माल रोड के पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण को लेकर किए जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह (Dehradun District Magistrate Sonika Singh) ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मालरोड और रिंप्रीग रोड का निरीक्षण किया. वहीं रिंप्रीग रोड पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और नालियों के बंद होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. इस मौके पर उन्होंने नगरपालिका अधिशासी अधिकारी राजेष नैथानी को सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए. 

जिलाधिकारी ने कहा कि देखा जा रहा है कि मसूरी में जहां लोगों को जगह खाली मिल रही है वहां पर कब्जा कर दुकानें लगा रहे हैं, जो गलत है. उन्होंने कहा कि नगरपालिका को मसूरी में नो वेंडर जोन के लिए महत्वपूर्ण जगहों को जो पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है चिंहित करनी चाहिये. जिलाधिकारी देहरादून ने लोक निर्माण विभाग, जल निगम और गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों को आपस में सामंजस्य बनाकर काम करने के निर्देश दिए.

जिलाधिकारी देहरादून ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने एसडीएम मसूरी को मालरोड के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण को लेकर काम करने वाले सभी अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड बनाने के निर्देश दिए, जिससे कि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सके. पत्रकारों से बात करते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने कहा कि मसूरी मालरोड के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण का काम तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मालरोड के पुनर्निर्माण का मुख्य काम 30 अप्रैल से पहले पूरा कर लिया जाएगा, जिससे कि पर्यटन सीजन में लोगों को दिक्कत न हो. वहीं सौंदर्यीकरण और अन्य काम पर्यटन सीजन में भी जारी रहेंगे. 

बनाई गई कार्य योजना-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने बताया कि माल रोड काफी पुरानी है और समय-समय पर माल रोड पर विभिन्न विभागों द्वारा काम किया गया है.  मालरोड के पुनर्निर्माण किए जाने को लेकर सड़क के नीचे तारें और अन्य चीजें क्षतिग्रस्त हुई है, जिस वजह से समय लग रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क के नीचे किए गए कार्यों को लेकर किसी भी विभाग के पास कोई डाटा नहीं है, जिस वजह से दिक्कत आ रही है. उन्होंने कहा कि माल रोड के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने को लेकर सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य योजना बनाई गई है और उसी के अनुसार काम किया जा रहा है.

एसडीएम मसूरी को दिए ये निर्देश 
जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने एसडीएम मसूरी नंदन कुमार को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर माल रोड के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण के कार्य को लेकर समीक्षा और निरीक्षण करते रहें, जिससे कि तय समय पर काम को पूरा किया जा सके. उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का भी संज्ञान लें, जिससे कि शिकायत सही पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके.

Ashraf Ahmed Murder: अशरफ को पहले से थी हत्या की आशंका, अधिकारी ने दी थी धमकी, इस चिट्ठी के आधार पर वकील ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा में पहुंचीं साध्वी प्राची, छात्रों पर क्या बोलीं?
Uttarakhand News: दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
दुर्गम क्षेत्रों में सेवा से मुकर गए 49 डॉक्टर, अब जाएगा लीगल नोटिस
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
गोरखपुर में नकली घी की फैक्ट्री पर छापा, कई बड़ी कंपनियों के रैपर बरामद
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget