एक्सप्लोरर

मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़ने वाला फैजल खान गिरफ्तार, दिल्ली और मथुरा पुलिस का ज्वाइंट एक्शन

मथुरा में नन्द भवन परिसर में फैजल खान और उसके मित्रों ने नमाज अदा की और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. इस पर पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया था.

नई दिल्ली. मथुरा में मंदिर में नमाज पढ़ने वाले फैजल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस और मथुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने इस बात की जानकारी दी. आपको बता दें कि फैजल खान ने मंदिर परिसर के भीतर नमाज अदा की थी और साथ ही इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाल दी थी. जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

ये था पूरा मामला

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीते दिनों ब्रज चौरासी कोस की यात्रा कर रहे दिल्ली निवासी फैजल खान और उसके एक मित्र ने नन्दगांव के नन्द भवन मंदिर परिसर में नमाज पढ़कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं. इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

मंदिर के एक सेवायत की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी फैजल खान, उसके मुस्लिम मित्र और दो हिंदू साथियों के खिलाफ धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने, धार्मिक सम्प्रदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने, समाज में ऐसा भय पैदा करने जिससे माहौल खराब होने का अंदेशा हो व उपासना स्थल को अपवित्र करने जैसे आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया था.

मंदिर प्रांगण को शुद्ध किया गया

आजाद पाल सिंह ने बताया कि रविवार को मंदिर के सेवायतों की जानकारी में यह वाकया आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैलने लगा. इस पर मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी ने मंदिर में नमाज पढ़ने वाले फैजल खान और मोहम्मद चांद तथा उन्हें अपने साथ मंदिर लाने वाले नीलेश व आलोक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह के मुताबिक चारों व्यक्तियों के खिलाफ भादवि की धारा 153(ए), 295 तथा 505 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें.

FIR दर्ज होने पर यूपी सरकार पर भड़के मुनव्वर राणा, कहा-'मुझे विकास दुबे का खजांची भी बताया जा सकता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget