एक्सप्लोरर

Bakra Eid 2021: मुस्लिम धर्म गुरुओं की अपील, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाएं बकरीद

कोरोना संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, वहीं, तीसरी लहर की संभावना भी बनी हुई है. कानपुर में मुस्लिम धर्म गुरुओं ने लोगों से अपील की है कि, सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए त्योहार मनाएं.

Bakra Eid 2021 in Kanpur: कोरोना काल में त्योहारों को मनाने का तरीका भी बदल गया है. इस बार भी बकरीद के त्योहार को कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मनाना होगा. कानपुर में पुलिस और प्रशासन ने बकरीद में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की तैयारी की है, जिसके लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर इस बारे में एक राय बनायी गयी कि, ईदगाहों में नमाज नहीं होगी. वहीं, धर्मगुरू भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए त्योहार मनाएं.

मुस्लिम धर्म गुरुओं की अपील

कानपुर में कोरोना संक्रमण से पहले बकरीद के मौके पर ईदगाहों में सामूहिक नमाज का आयोजन होता आया है. यहां बड़ी ईदगाह में तीन लाख से अधिक लोग एक साथ नमाज अदा करते रहे हैं. कोरोना संक्रमण के बाद अब ऐसा करना सम्भव नहीं है. इस बार ईदगाहों में बकरीद की नमाज नहीं अदा की जाएगी. मुस्लिम धर्मगुरुओं का कहना है कि कोरोना की थर्ड वेव की सम्भावना बनी हुई है, ऐसे में लोगों को त्योहारों की खुशी मनाते समय अपनी जिम्मेदारी को नहीं भूलना चाहिए. बकरीद में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें. वहीं, कुर्बानी खुले स्थानों में नहीं की जाए, साथ ही कुर्बानी के बाद व्यापक तरीके से साफ सफाई की जाए. शहर काजी हादी अब्दुल कुद्दूस ने कहा कि, त्योहार में लोग फासद करने से बचे. मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पड़ोस में रहने वाले लोगों को खुशी में शामिल करें.

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें

बकरीद के त्योहार के मद्देनजर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी की है. पहले ही धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर ताकीद की जा चुकी है कि, बकरीद में कोरोना के नियम नहीं टूटे. जिसके चलते ईदगाहों में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गयी है. पुलिस कमिश्नर असीम अरुण का कहना है कि, स्थानीय स्तर पर मस्जिदों में नमाज अदा करने की अनुमति है. यहां पर भी एक बार में 50 से अधिक लोग नमाज अदा नहीं करेंगे. वहीं, लोगों से नमाज के दौरान दूरी मेंटेन करने को कहा गया है. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बकरीद में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गयी है.

लोगों को समझनी होगी अपनी जिम्मेदारी

प्रशासन के साथ मुस्लिम धर्मगुरु अपील कर रहे हैं कि, बकरीद के सेलिब्रेशन में कोरोना प्रोटोकॉल की अवहेलना न हो. कोरोना की तीसरी लहर आने की सम्भावना है ऐसे में लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, ताकी लोग कोरोना के वाहक न बनें बल्कि इसे रोकने में अपनी भागीदारी करें.

ये भी पढ़ें.

गैंग का भंडाफोड़: सवारी बनकर ट्रक में बैठते थे, फिर ड्राइवर-क्लीनर को बंधक बनाकर लूट लेते थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget