एक्सप्लोरर

UP Crime: रामपुर में प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमिका को परिजनों की नाराजगी का था डर, प्रेमी ने कर दी ऐसी वारदात...

Rampur Crime News: रामपुर में प्रेमी जोड़ा जीते जी एक दूजे का नहीं हो सका. हसरत पूरी नहीं होने पर प्रेमी हत्यारा बन गया. प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली.

UP Crime News: कहते हैं प्यार अंधा होता है. प्यार में जोड़ा किसी भी हद तक गुजर जाने को तैयार रहता है. लेकिन चाहत पूरा न कर पाने की तड़प में प्रेमी किस हद तक गुजर सकता है इसकी मिसाल रामपुर (Rampur) के बिलासपुर क्षेत्र में देखने को मिली. प्रेमी जोड़े के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से हड़कंप मच गया. मनिहार खेड़ा गांव में देर शाम जंगल से राजवीर का शव पेड़ पर लटका हुआ बरामद हुआ. गांव वाले शव पेड़ से उतारकर घर ले आए. इसी बीच प्रेमिका पिंकी के गायब होने की सूचना मिली. लोगों ने पिंकी को तलाशना शुरू किया.

प्रेमी ने की प्रेमिका की गला घोंट कर हत्या

राजवीर के शव की बरामदगी स्थल से कुछ दूरी पर पिंकी का शव भी खेत में पड़ा मिला. घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया. सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला भी घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर प्रेमी जोड़े के शवों को पोस्टमार्टम कराने भेज दिया. पुलिस के मुताबिक राजवीर और पिंकी बालिग थे. प्रेमी राजवीर प्रेमिका पिंकी से शादी करना चाहता था. पिंकी ने कुछ लोगों से शादी की भी चर्चा की थी. लेकिन पिंकी के घर वाले राजी नहीं थे.

परिजनों की सहमति नहीं होने से पिंकी शादी करने में असमर्थ थी. प्रथम दृष्टया पिंकी की गला घोंट कर हत्या के बाद राजवीर की फांसी लगाकर खुदकुशी की बात पुलिस कह रही है. अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि राजवीर और पिंकी मनिहारखेड़ा थाना बिलासपुर के रहने वाले थे. दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था. पिंकी घरों में काम किया करती थी. राजवीर बिजली का मिस्त्री था. पिंकी अक्सर कहते हुए सुनी गई कि राजवीर शादी करना चाहता है.

पेड़ से लटक कर खुद भी कर ली खुदकुशी

मैं परिजनों की सहमति के बिना शादी नहीं करूंगी. हम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पिंकी की गला घोंट कर हत्या की गई है. सिंदूर की डिब्बी भी घटनास्थल के पास मिली है. माना जा रहा है कि राजवीर ने पिंकी से शादी करने की जिद की होगी. जबरदस्ती शादी का विरोध करने पर राजवीर ने गुस्से में पिंकी की हत्या कर दी और पास में ही पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली. पंचायतनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

Usri Chatti Case: गाजीपुर से लखनऊ ट्रांसफर किया गया उसरी चट्टी केस, मुख्तार अंसारी है आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरल नीला ड्रम कांड में सजा का ऐलान, मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा
मेरल नीला ड्रम कांड में सजा का ऐलान, मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
उत्तराखंड: गधे-घोड़ों वाले बयान पर BJP में भीतरघात, कांग्रेस से आए नेताओं पर बहस
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
'काले धन से अकूत संपत्ति...', आजम खान पर ED के शिकंजे पर बोले BJP विधायक
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट
माफिया अतीक की जमीन पर गरीबों को मिलेगा घर, योगी सरकार बनाएगी फ्लैट

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
Embed widget