एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गोंडा में धारा 144 लागू, जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

Mukhtar Ansari Died: माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गोंडा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आज जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस काफी अलर्ट थी. सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है.

Mukhtar Ansari Death News: गोंडा जिले में आज जुमे की नमाज को लेकर के पूरी तरीके से गोंडा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर था. लगातार गोंडा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तरफ से सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है. गोंडा जिले में आज जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न करने के लिए गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने नगर कोतवाल और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ शहर क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया.

इसके साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरे गोंडा जिले में जुमे की नमाज संपन्न हुई है. गोंडा पुलिस अधीक्षक की तरफ से सोशल मीडिया सेल को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए अगर कोई भी व्यक्ति अफवाह फैला रहा है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाए. कल बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान माफिया मुख्तार अंसारी की हुई मौत को लेकर के डीजीपी मुख्यालय की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज को संपन्न कराने की भी निर्देश दिए गए थे.

सकुशल ढंग से जुमे की नमाज संपन्न कराई गई

डीजीपी मुख्यालय की तरफ से दिए गए निर्देश के आदेश अनुसार गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने नगर कोतवाल राजेश कुमार सिंह और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ गोंडा नगर क्षेत्र में भ्रमण कर जुमे की नमाज अदा करने आए लोगों से जानकारी ली और सभी को सकुशल ढंग से जुमे की नमाज संपन्न कराने की भी निर्देश दिए थे. सभी मस्जिदों के आसपास पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों की भी तैनात्री की गई है. ताकि किसी भी प्रकार की जुमे की नमाज के दौरान दिक्कत ना हो. पूरे जिले में आज सकुशल ढंग से जुमे की नमाज संपन्न कराई गई है.

गोंडा के पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा? 

वही गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर के चुनावी आचार संहिता लगी हुई है. माहे रमजान का महीना चल रहा है और आज शुक्रवार भी है. जुमे की नमाज को लेकर के शहर क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ हमने पैदल गश्त कर लोगों से जानकारी ली है.

पूरे गोंडा जिले में आज सकुशल ढंग से जुमे की नमाज संपन्न कराई गई है. कहीं भी किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना किसी को नहीं करना पड़ा है. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. कोई भी व्यक्ति अगर अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी. लगातार हमारे सभी सर्किलों क क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने इलाकों में नजर बनाए हुए हैं. 

ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death News: पश्चिमी यूपी में मुख्तार और मूंछ में थी अदावत, मुन्ना और जीवा की हत्या से टूट गया था अंसारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget