एक्सप्लोरर

Watch: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की खास पूजा-अर्चना, देखें वीडियो

Anant Ambani: अनंत अंबानी मंगलवार रात बाबा विश्वनाथ धाम मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने मंदिर के अंदर करीब 10 मिनट तक खास पूजा-अर्चना की. उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक भी किया.

Kashi Vishwanath Mandir: रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख और देश के मशूहर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) वाराणसी (Varanasi) पहुंचे और उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर (Shri Kashi Vishwanath Temple) में माथा टेका. इस दौरान उन्होंने मदिर में बाबा विश्वनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और बाबा के दरबार में अपना माथा टेका. इस दौरान अनंत अंबानी के साथ उनके बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे. अनंत अंबानी की हाल ही में सगाई हुई हैं जिसके बाद उन्होने बाबा विश्वनाथ के दरबार में आकर पूजा अर्चना की है और अपने सुखमय जीवन की कामना की.

अनंत अंबानी मंगलवार की रात अपने काफिले के साथ बाबा विश्वनाथ धाम के दरबार में पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने मंदिर के अंदर करीब 10 मिनट तक खास पूजा-अर्चना की. उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक किया. इस दौरान गर्भगृह में दो ब्राह्मण भी मौजूद रहे. अनंत ने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह के अंदर विधिवत पूजन किया और दान दक्षिणा दी. पंडितों ने अनंत को बाबा का अंगवस्त्र पहनाया और बाबा का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और चंदन के साथ प्रसाद भी भेंट किया गया. प्रसाद में बाबा की तस्वीर और प्रसाद के रूप में पंच मेवे के लड्डू भी दिए गए.

अनंत अंबानी ने की पूजा अर्चना

अनंत अंबानी का जो वीडियो सामने आया है उसमे वो काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में दिखाई दे रहे हैं और झुककर पूजा करते हुए दिखाई देते हैं. इस दौरान वहां मौजूद पंडित उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाते हुए दिखाई देते हैं. खबरों की मानें तो मंदिर प्रशासन को भी अनंत अंबानी के आने की खबर नहीं थी, इसलिए मंदिर में कोई खास तैयारियां नहीं की गईं थी. अनंत अंबानी जब मंदिर पहुंचे तो यहां की सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ा दिया गया. पूजा के बाद अनंत थोड़ी देर तक मंदिर में रहे और उन्होंने मंदिर परिसर को भी देखा.

दरअसल, 19 जनवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका से सगाई की है. इससे पहले एंटीलिया में गोल धना और चुनरी विधि की रस्में निभाई गईं थी. सगाई के बाद अनंत ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए हैं. 

ये भी पढ़ें- Budget 2023: क्या अखिलेश यादव के समर्थन में हैं मायावती? बजट पर कहा- 'झूठी उम्मीदें क्यों?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget