एक्सप्लोरर

Muharram 2024: मुहर्रम जुलूस में विवादित नारेबाजी पर साधु संतों ने जताई नाराजगी, सीएम योगी से कार्रवाई की उठाई मांग

UP News: अमेठी में जुलूस के दौरान विवादित बयान लगाए जाने के बाद प्रयागराज के साधु संतो ने भी नाराजगी जताई है. उन्होंने ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ सीएम योगी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

Prayagraj News: यूपी के अमेठी जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान विवादित नारे लगाए जाने की घटना पर संत महात्माओं ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है. परमहंस आश्रम के पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी महाराज ने इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है. उन्होंने इस घटना के जरिए देश भर में सांप्रदायिक दंगे कराए जाने की आशंका जताई है. मौनी बाबा ने इसके पीछे वोट बैंक की सियासत करने वाले नेताओं का हाथ होने की भी आशंका जताई है. उन्होंने इस मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

शिवयोगी मौनी बाबा ने कहा है कि विवादित नारेबाजी करने वाले लोग आतंकी मानसिकता के हैं. इसके पीछे की साजिश का पर्दाफाश होना बेहद जरूरी है. उनके मुताबिक ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मौनी बाबा का कहना है कि इस घटना के वीडियो देखकर राष्ट्र भक्तों और राम भक्तों में जबरदस्त नाराजगी है. मामले की गहराई से जांच बेहद जरूरी है. क्योंकि इस तरह के बयान से साफ नजर आता है कि गलत लोगों के हौसले किस तरह बुलंद है.

साधु संतों ने बयान को लेकर नाराजगी जताई
शिवयोगी मौनी महाराज के साथ ही तमाम दूसरे संत महात्माओं ने भी इस पर नाराजगी जताते हुए उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है. निर्मल अखाड़े से जुड़े महंत देवेंद्र शास्त्री का कहना है कि योगी के सख्त राज के बावजूद इस तरह की नारेबाजी से साफ है कि गलत लोगों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें कार्रवाई का डर नहीं है. गौरतलब है कि रविवार की शाम को अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कस्बे में मोहर्रम के जुलूस के दौरान विवादित नारे लगाए गए थे. इसे लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है.

ये भी पढ़ें: Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में सप्त दिवसीय श्रीराम कथा शुरू, नगरवासियों के लिए नि:शुल्क बस सेवा का भी इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास...सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज़ का माइक
गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास...सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज़ का माइक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अवधेश प्रसाद बोले- 'रामजी के दरबार में डकैती', दोषियों के लिए बने विशेष कानून
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अवधेश प्रसाद बोले- 'रामजी के दरबार में डकैती', दोषियों के लिए बने विशेष कानून
Monsoon 2026: शामली में पहली बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, नेहरू मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव
शामली में पहली बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, नेहरू मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget