एक्सप्लोरर

कोरोना के चलते मथुरा में नहीं होगा मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन, डीएम ने जारी किए आदेश 

कोरोना संक्रमण की वजह से गोवर्धन का विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त कर दिया गया है. जिलाधिकारी नवनीत सिंह ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं.

Mathura Mudiya Purnima Mela: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन में प्रतिवर्ष पांच दिवसीय राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन आषाढ़ पूर्णिमा पर होता है. इस बार ये मेला 20 से 24 जुलाई तक लगना था. लेकिन,  कोरोना संक्रमण के चलते गोवर्धन का विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला निरस्त कर दिया गया है. जिलाधिकारी नवनीत सिंह ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए हैं. गत वर्ष भी कोरोना के चलते मुड़िया पूर्णिमा मेले को निरस्त कर दिया गया था. 

20 से 24 जुलाई तक लगना था मेला 
बता दें कि, डीएम की तरफ से गठित टीम की रिपोर्ट पर ये फैसला लिया गया है. डीएम ने बताया कि राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला गोवर्धन में आषाढ़ माह की एकादशी पर लगता है. जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इस बार ये मेला 20 से 24 जुलाई तक लगना था.

महामारी अधिनियम के प्रावधान वर्तमान समय में लागू
कोरोना महामारी अधिनियम के प्रावधान वर्तमान समय में लागू हैं. मेला लगे या नहीं इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक गोवर्धन, सीओ गोवर्धन, एसडीएम गोवर्धन और एडीएम प्रशासन की संयुक्त समिति गठित की गई थी. समिति ने दानघाटी, मानसी गंगा, मुखारबिंद और जतीपुरा के सेवायतों, संत-धर्माचायों से वार्ता की. सभी ने मेला निरस्त किए जाने का अनुरोध किया. जिसके बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी.

एक स्थान पर 50 लोगों से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते
डीएम ने बताया कि चूंकि इस समय प्रदेश सरकार की कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से ही बाजार और अन्य जगह खोली गई हैं, जिनमें एक स्थान पर 50 लोगों से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकते हैं. ऐसे में लाखों लोगों से गाइडलाइन का पालन कराना संभव नहीं है. इसलिए, मुड़िया पूर्णिमा मेले को लोक स्वास्थ्य व जनहित में निरस्त किया जाता है. 

क्यों मनाया जाता है मुड़िया पूर्णिमा मेला
बता दें कि, ये 463 वर्ष पुरानी परंपरा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार सनातन गोस्वामी का आविर्भाव वर्ष 1488 में पश्चिम बंगाल के रामकेली गांव, जिला मालदा के भारद्वाज गोत्रीय यजुर्वेदीय कर्णाट विप्र परिवार में हुआ था. वे पश्चिम बंगाल के राजा हुसैन शाह के यहां मंत्री थे. चैतन्य महाप्रभु की भक्ति से प्रभावित होकर सनातन गोस्वामी उनसे मिलने वाराणसी आ गए और उनकी प्रेरणा से ब्रजवास कर भगवान कृष्ण की भक्ति करने लगे.

आज भी जारी है परंपरा 
मुड़िया संतों के अनुसार 1558 में सनातन गोस्वामी के गोलोक गमन हो जाने के बाद गौड़ीय संत एवं ब्रजजनों ने सिर मुंडवा कर उनके पार्थिव शरीर के साथ सात कोसीय गिरिराज परिक्रमा लगाई. तभी से गुरु पूर्णिमा को मुड़िया पूर्णिमा के नाम से जाना जाने लगा. आज भी सनातन गोस्वामी के तिरोभाव महोत्सव पर गौड़ीय संत एवं भक्त सिर मुंड़वा कर मानसी गंगा की परिक्रमा कर परंपरा का निर्वहन करते हैं.

इस वर्ष 463वां मुड़िया महोत्सव मनाया जाना था
24 जुलाई को सनातन गोस्वामी के अनुयाई संत श्रीराधा श्याम सुंदर मंदिर चकलेश्वर गोवर्धन से 463वीं बार मुड़िया शोभा यात्रा भजन संकीर्तन के साथ निकालती. मुड़िया पूर्णिमा के दिन 21 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग में पांच दिनों तक अटूट मानव श्रृंखला मिनी विश्व का नजारा पेश करती आई है. लेकिन, इस बार कोरोना के कारण मेला नहीं लगेगा. इस वर्ष 463वां मुड़िया महोत्सव मनाया जान था जो कोरोना महामारी के चलते निरस्त कर दिया गया है. 

ये भी पढ़ें:

लखनऊ के काकोरी से अलकायदा के दो आतंकी गिरफ्तार, मंडियाव से भी एक संदिग्ध हिरासत में, सीरियल ब्लास्ट की थी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget