एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव से पहले बयानबाजी तेज, सांसद साक्षी महाराज बोले- ओवैसी तेरा बाप भी नहीं रोक पाया राम मंदिर

UP Election 2022: उन्नाव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा. कहा कि राम मंदिर को बनने से वह नहीं रोक पाए.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए एक जनसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले सांसद साक्षी महाराज ने मंच से बोलते हुए धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाले आईएएस इफ्तिखारुद्दीन पर कार्रवाई की मांग की. इसके अलावा फारूक अब्दुल्ला के 370 और 35 A के हटाने के बयान पर भी हमला बोला है. जबकि असदुद्दीन ओवैसी पर हमलावर होते हुए कहा कि अरे ओवैसी तेरा बाप भी नहीं रोक पाया राम मंदिर. भव्य मंदिर बन रहा है अयोध्या में जाकर देख ले.

कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए साक्षी महाराज ने हमलावर होते हुए कहा कि 'कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से योगी जी को टारगेट करते हैं. मैं इस मंच से एक आईएएस के उस बयान की निंदा करना चाहता हूं, यह आईएस का काम नहीं है. आईएएस ने बयान दिया और धर्मांतरण का समर्थन किया है. इस देश में धर्मांतरण को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. कानून अपनी कार्रवाई करेगा जो लोग तालिबानी भाषा बोल रहे हैं ऐसे लोगों को इस देश में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.'

वहीं दूसरी ओर साक्षी महाराज ने कहा कि कोई सोच सकता था कि कश्मीर से धारा 370 हटेगी और 35A हटेगी. वह फारूक अब्दुल्ला जो कई बार मुख्यमंत्री रहे, केंद्र में मंत्री रहे, वह कहा करते थे कि मोदी 10 बार भी प्रधानमंत्री बने तब भी धारा 370 को छू नहीं सकता. खून की धारा बह जाएगी, एक पसीने की बूंद भी गिरी क्या? धारा 370 भी चली गई 35A भी चली गयी और तीन तलाक भी चला गया.

इसके बाद साक्षी महाराज ने ओवैसी पर जमकर हमला बोला. साक्षी ने कहा कि 'एक वो हैदराबादी, आप लोग समझ गए बहुत समझदार है. मोदी जी और योगी जी ने सबको जगा दिया है. वो हैदराबादी कभी देश की बात करता ही नहीं. वह कभी जनता की बात नहीं करता. विकास की बात नहीं करता. केवल बंटवारे की बात करता है, जाति विशेष की बात करता है. वह कहता था कि योगी अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगा सकते. अरे ओवैसी तेरा बाप भी नहीं रोक पाया. आज भव्य मंदिर बन रहा है अयोध्या में जा कर देख ले.'

इसे भी पढ़ेंः
Punjab Congress Crisis: सीएम चरणजीत चन्नी के साथ 2 घंटे तक चली मुलाकात, क्या इन शर्तों पर मान गए नवजोत सिद्धू?

Amarinder Singh On Sidhu: कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- नवजोत सिद्धू जहां से भी लड़ेंगे, मैं उन्हें जीतने नहीं दूंगा

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget