एक्सप्लोरर

एक्ट्रेस और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट ने किया बरी

UP News: आचार संहिता उल्लंघन मामले में रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा को बरी कर दिया है. सबूतों के अभाव में अदालत ने फैसला सुनाया है.

Jaya Prada News: फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा को आज रामपुर कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. रामपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने जया प्रदा को साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिया है. फैसला सुनाए जाने के दौरान जया प्रदा भी कोर्ट में मौजूद थीं.आचार संहिता उल्लंघन का यह मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान स्वार थाने में दर्ज हुआ था. 

उन पर आरोप था कि आचार संहिता के दौरान उन्होंने एक सड़क का उद्घाटन किया. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. इस मामले की सुनवाई रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी. बुधवार को कोर्ट ने जया प्रदा को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. सुनवाई के दौरान जया प्रदा भी कोर्ट में मौजूद रहीं, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. इससे पहले आचार संहिता उल्लंघन के एक और केस में जया प्रदा बरी हो चुकीं हैं.

जया प्रदा ने कहा- लोगों की दुआओं से हुईं बरी
केमरी थाने में 2019 में ही सपा नेता आजम खां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण देने के आरोप में उन पर मामला दर्ज हुआ था. इसमें कोर्ट ने गवाह के अभाव में उन्हें बरी कर दिया था. जिसके बाद अब दूसरे आचार संहिता उल्लंघन मामले में भी जया प्रदा को कोर्ट ने राहत दी है. कोर्ट से बरी होने के बाद जया प्रदा ने कहा की मै अदालत का धन्यवाद करती हूँ. यह भरोसा दिलाती हूँ की जब तक मै जिंदा हूँ कोई गलत काम नहीं करूंगी. स्वास्थ्य खराब होने के कारण में कोर्ट नहीं आ पा रही थी. 

जया प्रदा ने कहा कि आज मै रामपुर के लोगो की दुआ से बरी हुई हूँ और जो लोग मुझे रामपुर आने पर रोक लगा रहे थे. मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे चुनाव लड़ने के काबिल मुझे नहीं समझते थे. मै बार बार रामपुर आती रहूंगी रामपुर मेरा दूसरा घर है लोगो के प्यार के लिए मै काम करती रहूंगी और अगली बार फिर मैं यहीं से चुनाव लडूंगी. 2019 में मेरे ऊपर आचार संहिता का जो आरोप लगाया गया था. वह वीडियो फर्जी था मेरे ऊपर कोई आरोप साबित नहीं हुआ कोर्ट ने मुझे आज दोषमुक्त करते हुए बरी किया है मै अदालत का सम्मान करती हूँ.

ये भी पढ़ें: Bareilly Metro: बरेली में जल्द दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, सर्वे पूरा, पहले चरण में बनेगा 22 KM कॉरिडोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं', हाईवे पर भड़काऊ नारे लिखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
'ये सड़क मुसलमानों के लिए नहीं', हाईवे पर भड़काऊ नारे लिखने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार
Uttarakhand News: बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट, मांग 4.5 करोड़ यूनिट और उपलब्धता सिर्फ 2.3 करोड़
उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट, मांग 4.5 करोड़ यूनिट और उपलब्धता सिर्फ 2.3 करोड़
Hapur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड से इलाज न करने का आरोप
हापुड़: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड से इलाज न करने का आरोप
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
LPG Crisis: 'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
'सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है', LPG संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
सोशल मीडिया और फिल्मों में नहीं होगा यूनिफॉर्म और लोगो का गलत इस्तेमाल, KVS ने दी चेतावनी
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
ट्रेन में मां बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा, मिडिल बर्थ कब्जा कर दिखाई गुंडागर्दी; वीडियो वायरल
Embed widget