एक्सप्लोरर

Bareilly Metro: बरेली में जल्द दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, सर्वे पूरा, पहले चरण में बनेगा 22 KM कॉरिडोर

UP News: बरेली के लोगों को बहुत जल्द मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनामिक सर्विस ने अपनी रिपोर्ट बरेली विकास प्रकरण को सौंप दी है.

Bareilly Metro Project: बरेली के लोगों को योगी सरकार बहुत बड़ी सौगात देने जा रही है. योगी सरकार जल्द ही बरेली में मेट्रो दौड़ाने की तैयारी कर रही है. बरेली में मेट्रो का सर्वे पूरा हो चुका है. 6000 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से 22 किलोमीटर का मेट्रो कॉरिडोर बनकर तैयार होगा. बरेली विकास प्राधिकरण बरेली में मेट्रो चलाने के लिए लगातार प्रयासरत है. राइट्स ने सर्वे पूरा कर लिया है.

बीडीए उपाध्यक्ष मनीकंडन ए ने बताया कि, बरेली के लोगो को जल्द ही मेट्रो की सुविधा मिलेगी. बरेली की जनता को जाम से निजात दिलाने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा. उन्होंने कहा इसका सर्वे भी पूरा हो गया है. उन्होंने बताया कि रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनामिक सर्विस (राइट्स) ने अपनी रिपोर्ट बरेली विकास प्रकरण को सौंप दी है.

राइट्स ने मेट्रो संचालन के लिए जताई सहमति
राइट्स ने अध्ययन रिपोर्ट में मेट्रो के संचालन पर भी सहमति जताई है. प्रमुख चौराहों पर मेट्रो स्टेशन बनेंगे इसकी जानकारी दी गई है. राइट्स ने अपनी रिपोर्ट में तकनीकी, आर्थिक परिवहन, सामाजिक व अन्य पहलुओं को रखने के बाद लाइट मेट्रो और मेट्रो परियोजना वाले रूट के मिट्टी के परीक्षण भी लिए हैं. सर्वे रिपोर्ट में 2031 की जनसंख्या के आधार पर 22 किलोमीटर कॉरिडोर बनाने की सहमति दी है.

बीडीए उपाध्यक्ष मनीकंडन ए ने बताया कि कमिश्नर की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष राइट्स की रिपोर्ट रखी जाएगी. जिसके बाद डीपीआर तैयार की जायेगी.  रेलवे जंक्शन, चौकी चौराहा, सैटलाइट बस स्टैंड, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, फन सिटी, बैरियर टू तिराहा, दूसरे रूट में चौकी चौराहा, पटेल चौक, कुतुबखाना चौराहा, कोहाड़ापीर, आदिनाथ तिराहा होते हुए बैरियर टू तिराहा तक मेट्रो चलाई जाएगी. इस परियोजना में करीब 6000 करोड रुपए की अनुमानित लागत तय की गई है.

ये भी पढे़ं : बहराइच हिंसा: रामगोपाल को लगे थे करीब 30 छर्रे, आंख के ऊपर मारा गया था ब्लंट ऑब्जेक्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
जब नारीशक्ति स्वस्थ-शिक्षित और समर्थ होती है, तभी राष्ट्र का वर्तमान सुरक्षित और भविष्य उज्ज्वल: मुख्यमंत्री
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget