एक्सप्लोरर

टीएमसी सांसद के खिलाफ माघ मेले में आए संतों में आक्रोश, बर्खास्तगी की मांग को लेकर मौनी बाबा ने शुरू किया अनशन

अमेठी के परमहंस आश्रम के पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी महाराज कल्याण बनर्जी को संसद से बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गए हैं. भक्तों का कहना है कि टीएमसी सांसद ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.

प्रयागराज: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी की तरफ से माता सीता पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विवाद की गूंज अब संगम नगरी प्रयागराज में शुरू हो रहे माघ मेले तक पहुंच गई है. आस्था के इस मेले में आए साधु-संत और श्रद्धालु कल्याण बनर्जी के इस बयान से खासे नाराज हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं.

कल्याण बनर्जी को बर्खास्त किए जाने की मांग अमेठी के परमहंस आश्रम के पीठाधीश्वर शिवयोगी मौनी महाराज तो कल्याण बनर्जी को संसद से बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार से अनशन पर बैठ गए हैं. मौनी बाबा का ये अनशन माघ मेले में संगम के नजदीक उनके आश्रम के शिविर में चल रहा है. अनशन में मौनी बाबा के साथ ही उनके कई भक्त भी बैठे हुए हैं. अनशन स्थल पर उन्होंने एक बैनर भी लगा रखा है, जिसमे राष्ट्रपति से कल्याण बनर्जी को बर्खास्त किए जाने की मांग की गई है.

धार्मिक भावनाओं को आहत किया है अनशन पर बैठे मौनी बाबा और उनके भक्तों का कहना है कि टीएमसी सांसद ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. इस मामले में ममता बनर्जी की चुप्पी भी निराश करने वाली है. उनका कहना है कि मांगे पूरी नहीं होने तक वो इसी तरह अनशन पर बैठे रहेंगे. माघ मेले में आए दूसरे संत, महात्माओं ने भी इस मामले में नाराजगी जताते हुए माफी मांगने या फिर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें:

Kumbh Mela 2021: क्यों लगता है कुंभ मेला? जानें- मान्यता से लेकर शाही स्नान की तारीख

Prayagraj Magh Mela 2021: पीएमओ और यूपी सरकार के दखल के बावजूद नहीं बदली गंगाजल की हालत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget