एक्सप्लोरर

Dehradun: डॉप्लर रडार की खरीदारी का रास्ता साफ, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मौसम विभाग के बीच हुआ करार

उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान प्रणाली को मजबूत किया जाएगा. दो विभागों के बीच करार होने से डॉप्लर रडार की खरीद का रास्ता साफ हो गया है. मौसम की जानकारी के लिए अलग-अलग हिस्सों में रडार लगाए जाएंगे.

Dehradun News: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मौसम विभाग के बीच आज एमओयू साइन हुआ. इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा और मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह मौजद रहे. समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का मकसद प्रदेश में मौसम की सटीक जानकारी हासिल करना है. मौसम की सटीक जानकारी मिलने से प्रदेश के लोगों को प्राकृतिक आपदा का अलर्ट मिल जाएगी और समय रहते लोगों की जान और माल को बचाया जा सकेगा. साझा करार होने के बाद अलग-अलग हिस्सों में रडार लगाए जाएंग और महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीदी भी हो सकेगी.

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और मौसम विभाग के बीच MoU

अगले साल मानसून सीजन से पहले 4-5 कंपैक्ट रडार लगाने के लिए जल्द ही स्थानों का चयन किया जाएगा. आपको बता दें कि दोनों विभागों के बीच पहले भी 5 वर्षों के लिए साझा करार हुआ था. अब एक बार से 5 वर्षों के लिए समझौता को आगे बढ़ाया गया है. सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत सिन्हा ने बताया कि एमओयू प्रदेश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा. प्रदेश के आम लोगों को बारिश और आपदा की सटीक जानकारी मिल सकेगी.

Mussoorie News: कुमाऊं के कमिश्नर के भाई की कार से चोरी, 200 से ज्यादा CCTV कैमरे चेक करने के बाद पकड़े गए चोर

मौसम की सटीक जानकारी मिलने से प्राकृतिक आपदा का अलर्ट मिल जाएगा

रंजीत सिन्हा ने कहा कि उपकरण खरीदने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के पास पूरा बजट है और एमओयू के जरिए जल्द से जल्द उपकरण भी खरीदे जाएंगे. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में बारिश और आपदा की लोगों को सही जानकारी मिलना महत्वपूर्ण है. उसके उसके लिए दोनों विभागों के बीच एमओयू साइन हुआ है. समझौता होने के बाद डॉप्लर रडार और टेक्नोलॉजी से संबंधित उपकरण खरीदे जाने हैं, ताकि उनका उपयोग कर तंत्र को और मजबूत किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget