एक्सप्लोरर

यूपी: मेरठ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश दीपक उर्फ सिद्धू ढेर

उत्तर प्रदेश में पुलिस अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इस बीच देर रात मेरठ पुलिस ने जिले के टाप टेन बदमाशों में से एक दीपक उर्फ सिद्धू को एनकाउंटर में मार गिराया है. सिद्धू पर 50 हजार का इनाम था

मेरठ. मेरठ में 50 हजार के इनामी बदमाश दीपक उर्फ सिद्धू को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया. सिद्धू पर लूट, हत्या, डकैती समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में उसका नाम शामिल था. वहीं, इस मुठभेड़ में पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. मारे गये बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं.

पुलिस अधिकारियों की मानें तो रोहटा थाना क्षेत्र के सरूरपुर में एक लूट की वारदात हुई, जिसके बाद जिले की पुलिस को अलर्ट किया गया. पुलिस पहले से ही लॉकडाउन को लेकर सड़क पर थी. पुलिस को जब सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक से दो बदमाश भागे हैं, जिसके बाद चेकिंग अभियान शुरू हुआ तो पुलिस टीम को देखकर भाग रहे बदमाशों ने फायर कर भागने का प्रयास किया. जिसके जबाब में पुलिस ने भी फायर किया. इस जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई.

सिद्धू पर दर्ज थे डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले 

मृतक बदमाश की पहचान दीपक उर्फ सिद्धू के रूप में हुई है, जो मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के छबडिया का रहने वाला है. सिद्धू पर 50 हजार का इनाम था, जो सरधना के अंकुर भारद्वाज की हत्या कर फरार था. जिसकी तलाश, पुलिस हत्या के बाद से ही कर रही थी.

मेरठ पुलिस के मुताबिक दीपक उर्फ सिद्धू पर डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे. गौरतलब है कि इस मुठभेड़ में पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को बदमाश के कब्जे से एक 30 एमएम और एक।32 एमएम की पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

ये भी पढ़ें.

बिकरु कांड: सामने आ रही शहीद पुलिसवालों की तस्वीरें बता रही हैं कि विकास दुबे ने पार की थी क्रूरता की सारे हदें

यूपी: कानपुर में पिछले साल रेवड़ी की तरह बंटे थे असलहों के लाइसेंस, CBI जांच की मांग पर हाईकोर्ट ने मांगा है यूपी सरकार से जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget