एक्सप्लोरर

मेरठ में नमाज पढ़ रहे लोगों पर गिरी मस्जिद की दीवार, दो की मौत, 8 घायल

नगर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी राहत काम में जुटे हुए हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस ने अभी तक 2 लोगों के मरने की पुष्टि की है.

Mosque collapsed in Meerut: मेरठ में आज हुई बरसात लिसाड़ी गेट क्षेत्र की मोहम्मदी मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों पर आफत बन कर टूट पड़ी. धीरे-धीरे हो रही बरसात के कारण मस्जिद में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इसमें से दो के मरने की जानकारी दी जा रही है. इस हादसे से हड़कम्प मच गया.

घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदी मस्जिद की है जब आज दोपहर यहां कुछ लोग जुमे की नमाज़ पढ़ने पहुंचे थे. मस्जिद की दूसरी मंजिल पर कमरों का निर्माण कार्य चल रहा था. दोपहर को जिस वक्त नमाज़ अदा की जा रही थी तभी तेज बारिश होने लगी. कुछ लोग मस्जिद में खुले में बैठकर जुमे की नमाज अदा कर रहे थे. अचानक उनके ऊपर मस्जिद के ऊपर बने कमरे की दीवार भरभरा कर गिर गयी.

नमाज पढ़ रहे आधा दर्जन से अधिक लोग दब गए

इसके बाद नमाज पढ़ रहे आधा दर्जन से अधिक लोग दब गए. अचानक हुई इस घटना से चारों ओर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया. सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का अमला भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा. घायलों को आसपास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जो लोग मलबे में दबे हुए थे उनको भी बाहर निकाला जा रहा है. 

पुलिस ने इस बारे में अभी तक 2 लोगों के मरने की पुष्टि की है और आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस पूरे मामले में जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी है वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी भी मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां पर तैनात कर दिए गए है. आईटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि घायल लोगों को तुरंत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिससे उनको समय पर उपचार मिला है. इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि घायलों को तुरंत और सही इलाज मिल सके. फिलहाल नगर मजिस्ट्रेट के साथ-साथ क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी राहत काम में जुटे हुए हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

सीएम के चेहरे पर उत्तराखंड कांग्रेस में नहीं थम रही रार, धारचुला विधायक के बागी सुर

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget