एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर 62 फीसदी से अधिक मतदान, तकरीबन 2 करोड़ लोगों ने डाला वोट

छह बजे तक बिजनौर के नगीना में 62.10, अमरोहा में 68.77, बुलंदशहर में 62.14, अलीगढ़ में 62.80, हाथरस में 61.25, मथुरा में 60.56, आगरा में 59.60 तथा आगरा के फतेहपुर सीकरी में 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

लखनऊ, एबीपी गंगा। दूसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए कहा कि कहीं से कोई भी गड़बड़ी की खबर नहीं आई है।इस चरण में 62.30 फीसदी मतदान हुआ है। नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक जारी रहा। सिर्फ एक घटना को छोड़कर वोटिंग शांतिपूर्ण रही। बुलंदशहर में मतदान केंद्र के अंदर जाने के कारण सांसद और भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह को नजरबंद किया गया है।

छह बजे तक बिजनौर के नगीना में 62.10, अमरोहा में 68.77, बुलंदशहर में 62.14, अलीगढ़ में 62.80, हाथरस में 61.25, मथुरा में 60.56, आगरा में 59.60 तथा आगरा के फतेहपुर सीकरी में 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ।

इन सीटों के लिए डाले गए वोट

नगीना में बिजनौर जिले में आने वाली नगीना सुरक्षित सीट है। पहले चर्चा थी कि बसपा प्रमुख मायावती इस सीट से चुनाव लड़ना चाह रही थी। हालांकि, एन वक्त में उन्होंने अपना फैसला बदला और गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर गिरीश चंद्र को मैदान में उतारा। सपा-बसपा और रालोद का गठबंधन इस बार बीजेपी को चुनौती दे रहा है। वहीं, कांग्रेस ने ओमवती देवी को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

अलीगढ़ अलीगढ़ से भाजपा के सांसद सतीश गौतम को चुनौती देने के लिए इस बार कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, गठबंधन से डॉ अजित बालियान प्रत्याशी है। कांग्रेस ने भी जाट समुदाय से आने वाले विजेंद्र सिंह को टिकट दिया है। शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की तरफ से दीपक चौधरी मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला सतीश गौतम और अजित बालियान के बीच माना जा रहा है।

आगरा ताजनगरी आगरा प्रदेश की चर्चित सीटों में शामिल है। इस सुरक्षित सीट से भाजपा ने सांसद रमाशंकर कठेरिया को इटावा भेजकर उनकी जगह एसपी सिंह बघेल को उतारा है। जबकि बसपा मनोज कुमार सोनी और कांग्रेस प्रीता हरित को मैदान में उतारकर भाजपा का वर्चस्व तोड़ने की कोशिश में है।

मथुरा मथुरा सीट पर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपनी सीट बचाने के लिए मैदान मै हैं। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन उनके लिए चुनौती बना हुआ है। रालोद के खाते में गई इस सीट से कुंवर नरेंद्र सिंह प्रत्याशी हैं और कांग्रेस ने महेश पाठक को मैदान में उतारा है।

फतेहपुर सीकरी फतेहपुर सीकरी सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर मैदान में हैं। वही भाजपा ने सांसद बाबूलाल का टिकट काटकर नए चेहरे राजकुमार चाहर पर दांव चला है। गठबंधन की तरफ से बसपा ने पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को टिकट दिया है।

बुलंदशहर बुलंदशहर सीट प्रदेश की आरक्षित सीटों में से एक है। इस सीट से भाजपा ने सांसद भोला सिंह गठबंधन से बसपा ने योगेश वर्मा और कांग्रेस ने बंशी सिंह पहाड़िया को मैदान में उतारा है।

अमरोहा अमरोहा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। भाजपा ने सांसद कंवर सिंह तंवर पर ही विश्वास जताया है। गठबंधन की ओर से बसपा ने दानिश अली को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने सचिन चौधरी और शिवपाल की प्रस्पा ने मतलूब अहमद को मैदान में खड़ा किया है।

हाथरस हाथरस सीट मुस्लिम-जाट बाहुल्य क्षेत्र है। इस बार भाजपा ने राजवीर दिलेर को प्रत्याशी बनाया है। जबकि गठबंधन में सपा के रामजी लाल सुमन और कांग्रेस के त्रिलोकी नाथ दिवाकर समेत सात प्रत्याशी चुनौती बने हुए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget