एक्सप्लोरर

Coronavirus: मस्जिद में 20 से अधिक मौलवियों की सूचना मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने बाहर निकलने पर लगाई रोक

यूपी के महराजगंज में मस्जिद में ठहरे मौलवियों को नजरबंद कर स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है और कहीं भी निकलने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि कहीं इनमें तब्लीगी जमात में शामिल मौलवी न आए हों।

महराजगंज, एबीपी गंगा। दिल्ली के तब्लीगी मरकज में शामिल लोगों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद देश में हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मरदहा ककटही गांव के इटहिया मस्जिद में फिरोजाबाद के 20 से अधिक मौलवियों की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया है।

दिल्ली के तब्लीगी जमात के मरकज को याद कर लोग सहम गए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने इन मौलवियों को मस्जिद में ही नजरबंद कर दिया है। क्षेत्र में सभी मदरसों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि तब्लीगी मरकज में शामिल मौलवी जिले में न आए हों।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के इटहिया स्थित एक मस्जिद बागे फिरदौस चर्चा में इसलिए आई कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में हुए मरकज में मौजूद लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, इस मस्जिद में रहने वाले मौलवियों की सूचना जब प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की जांच टीम भेजी गई तो पता चला कि दो माह से यह लोग प्रदेश के विभिन्न जगहों से होकर यहां पहुंचे थे।

Coronavirus: मस्जिद में 20 से अधिक मौलवियों की सूचना मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने बाहर निकलने पर लगाई रोक

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अब इस प्रकरण पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। मस्जिद में ठहरे इन मौलवियों को नजरबंद कर स्वास्थ्य की जांच कराई जा रही है और कहीं भी निकलने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि सभी लोग फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। दो माह से वह जमात (मुस्लिम धर्म) के प्रचार-प्रसार के लिए निकले हैं। हालांकि इस दौरान जमात में कितने लोग शामिल रहे, यह अभी साफ नहीं हो सका है। फिलहाल लोगों को मस्जिद से बाहर निकले पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget