एक्सप्लोरर

यूपी में STF और किडनैपरों के बीच फिल्मी स्टाइल में मुठभेड़, हाथरस से अगवा मैनेजर को छुड़ाया

Moradabad Encounter: पुलिस के मुताबिक़ आरोपियों ने शुक्रवार को हाथरस से जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर का अपरहण कर लिया था. जिसके बाद वो फिरौती की रकम वसूलने मुरादाबाद पहुंचे थे.

Moradabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के हाथरस से जियो फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज अपहरण मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले एसटीएफ की शनिवार सुबह मुरादाबाद में बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें एक आरोपी के गर्दन के पास गोली लगी है. जिससे वो घायल हो गया उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि दो अन्य साथियों को पुलिस ने दबोच लिया और अभिनव को सकुशल बरामद कर लिया है. 

ये मुठभेड़ शनिवार सुबह करीब 5 बजे मुरादाबाद के जिलाधिकारी आवास से चंद कदमों की दूरी पर हुई. पुलिस के मुताबिक़ आरोपियों ने शुक्रवार को हाथरस से जिओ फाइबर कंपनी के मैनेजर का अपरहण कर लिया था. आरोपियों ने ख़ुद को दिल्ली के कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताते हुए 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी. जिसके बाद से एसटीएफ और हाथरस पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी थी. 

पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली
पुलिस ने बताया कि अभिनव का अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ता उसे पहले उत्तराखंड के अल्मोड़ा ले गए और वहां से उसे रिहा करने के बदले बीस लाख रुपये की मांग की. आरोपियों ने फिरौती की रकम मुरादाबाद में देने को कहा था. परिजन ये पैसे लेकर मुरादाबाद पहुंचे और अपहरणकर्ताओं को फिरौती की रकम दी. तभी यूपीएसटीएफ टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया. 

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी निवास से कुछ कदमों की दूरी पर नंदन स्वीट्स के नजदीक एसटीएफ ने आरोपियों को घेर लिया, जिसके बाद पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक बदमाश विशाल को गोली लगी है. जिसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है, जबकि उसके अन्य दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अभिनव भारद्वाज को सकुशल आजाद करा लिया है. 

इस मामले में आरोपी विशाल के दो अन्य साथी करण बिष्ट और सुजल कुमारको मौके से गिरफ्तार कर लिया है. यह दोनों किडनैपर भी अल्मोड़ा के धारानौला थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं. 

प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज में फर्जी दाखिला करा ठगे 17 लाख रुपये, 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget