एक्सप्लोरर

Moradabad: 'सर...कोई कार्रवाई नहीं हुई', छेड़छाड़ और दबंगों की धमकी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

Moradabad News: मुरादाबाद में एक लड़की लगातार छेड़छाड़ का शिकार होती रही और यहां तक कि दबंगों ने अश्लील तस्वीर खींचकर उसे धमकाना शुरू किया लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की.

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छेड़छाड़ और दबंगों की धमकियों से परेशान आकर 12वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली. इस मामले में कुंदरकी के प्रभारी इंस्पेक्टर और दारोगा को एसएसपी हेमराज मीणा ने निलंबित कर दिया है जिनपर लड़की की शिकायत पर कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं. हालांकि पुलिस ने घटना में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

मृतक छात्रा के परिवार वालों का आरोप है कि 8 मार्च को होली वाले दिन आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी. उसको तमंचे के बल पर जबरदस्ती घर से खींचने की कोशिश भी की, और शोर मचाने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए. इस बात की शिकायत कुंदरकी थाने में की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. उसके बाद आरोपी दबंग छात्रा को स्कूल जाते हुए लगातार छेड़ रहे थे. यहां तक कि जब छात्रा अपने घर में नहा रही थी तो दबंगों ने अपनी छत से छात्रा के फोटो और वीडियो बना लिए और उसे ब्लैकमेल करने लगे. वे परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे.

लड़की ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखकर मांगी थी मदद
छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस को संबोधित करते हुए लिखा, 'सर मैंने और मेरे माता-पिता ने हर जगह शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इसलिए मजबूर होकर ये कदम उठाना पड़ रहा है. मेरे जीते जी सजा नहीं मिली, मेरे मरने के बाद मिलनी चाहिए. मेरे माता-पिता ने कैसी मुसीबतों से मुझको पढ़ाया है. मेरा सपना भी पूरा नहीं होने दिया, इन लोगों ने जीते जी मार दिया इन अमीरों ने. इनका सामना करने की हिम्मत अब और नहीं रही मेरे अंदर, इसलिए सर अब तो सुनोगे मेरी बात, मेरे मरने के बाद इनको ऐसी सजा देना कि गरीब घर की लड़किया जी सकें और अपना सपना पूरा कर सकें.' इस घटना के संबंध में एसएसपी मुरादाबाद ने कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और जल्द ही बाकी बचे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Sonbhadra: शौचालय के लिए रिलीज करा लिए पैसे, काम पूरा होने की भी बना दी रिपोर्ट, धरातल से गायब टॉयलेट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget