एक्सप्लोरर

वारिस पठान के बाद सपा के इस सांसद ने दिया बेहद आपत्तिजनक बयान, CAA-NRC के बाद Uniform Civil Code को लेकर लोगों को डराया

एआईएमआईएम के नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान के विवादित बयान के बाद सपा सांसद डॉ. एस.टी हसन बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। मुरादाबाद में सीसीए-एनआरसी प्रदर्शनकारियों के बीच उन्होंने मोदी -शाह को निशाने पर लेते हुए एक कौम के लोगों को भड़काने का काम किया है।

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद भी नेता अपनी विवादित बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। इस विवादित बयानबाजी की लिस्ट में अब सपा सांसद डॉ. एस.टी हसन का भी शामिल हो गया है, जो मुरादाबद के ईदगाह मैदान में सीएए के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ बयानबाजी करते दिखे।

"सिविल कोड"  को लेकर लोगों को डराया

उन्होंने लोगों को सीएए और एनआरसी के बाद एक नए मुद्दे यानी "सिविल कोड" के नाम पर धरना दे रहे लोगों को इसके नुकसान के बारे में समझाया। सपा सांसद ने कहा कि अभी पिछले दिनों संसद के सत्र में एक अफवाह हमारे पास भी आई थी,  कि 11 तारीख में बीजेपी सरकार सिविल कोड ला रही है। बीजेपी की तरफ से व्हिप जारी हो गया था। हमारे कुछ सांसदों ने मुझे बताया था कि बीजेपी ने सभी सांसदों को हाजिर होने के लिए कह दिया था और राज्यसभा में सिविल कोड आ रहा है। ये सुन कर मेरा दिल कांप गया था, क्योंकि सिविल कोड हमारे ईमान से जुड़ा हुआ है, लेकिन उसी दिन दिल्ली विधानसभा के नतीजे आ गए, इसलिए ऊपर वाले ने सुन ली।

सरकार को दी चेतावनी

इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं सरकार को इस मंच से आगाह करना चाहता हूं, कि कॉमन सिविल कोड हिंदुस्तान में बड़ी बैचेनी पैदा कर देगा, जिसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा। इस आग से खेलना बंद करिये, मैं आपके सामने कहना चाहता हूं कि ऐसे काम करने वाले बड़े देशद्रोही हैं, जो आप लोगों को बांटने में लगे हैं। आने वाला वक्त बहुत मुश्किल होने जा रहा है, इसलिए आप लोग अपना ये धरना जारी रखें।

अल्पसंख्यकों को भड़काते दिखे

सपा सांसद इतने भर से ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि देश की शांति की खातिर 370 पर हम कुछ नहीं बोले, देश की शांति की खातिर बाबरी मस्जिद फैसले पर कुछ नहीं बोले। इस दौरान वे अल्पसंख्यकों को भड़काते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जब भी ये कौम खड़ी हो जाती है, इंकलाब लाती है। उन्होंने कहा कि अब हमारे वजूद का सवाल आ गया है, तो हम लोग सड़कों पर आ गए हैं। सपा सांसद ने मंच से आधे घंटे तक मोदी और अमित शाह का नाम लिए बिना ही जमकर भड़ास निकाली और धरना स्थल पर बैठी सैकड़ों लोगो की भीड़ को अपना धरना जारी रखने के लिये कहा।

यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों को बांटे 26 हजार से ज्यादा उपकरण, प्रयागराज में बना विश्व रिकॉर्ड आजम खां के पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप, कहा-मेरे साथ आतंकियों जैसा बर्ताव हो रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: इच्छामृत्यु मामले में योगी सरकार आई आगे, अशोक राणा परिवार को 2.5 लाख की मदद
गाजियाबाद: इच्छामृत्यु मामले में योगी सरकार आई आगे, अशोक राणा परिवार को 2.5 लाख की मदद
यूपी: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोग, एजेंसियों पर लगी लंबी-लंबी कतारें
यूपी: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशान लोग, एजेंसियों पर लगी लंबी-लंबी कतारें
उत्तराखंड: SIR को लेकर बीजेपी की रणनीति तेज, 15 मार्च को देहरादून में जुटेंगे विधायक और पदाधिकारी
उत्तराखंड: SIR को लेकर बीजेपी की रणनीति तेज, 15 मार्च को देहरादून में जुटेंगे विधायक और पदाधिकारी
रिश्वत के आरोप में निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, 14 मार्च के बाद प्रभावी होगा आदेश
रिश्वत के आरोप में निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश बहाल, 14 मार्च के बाद प्रभावी होगा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
ट्रंप की बांहों में एपस्टीन... अमेरिका में लगा US प्रेसीडेंट का 'टाइटैनिक पोज' वाला स्टैच्यू, वीडियो वायरल
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
25 दिन बाद भी बुक न हो सिलेंडर तो कहां करें शिकायत, नोट कर लें सभी एजेंसियों ये नंबर
Embed widget