एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में पैसों और शादी का लालच देकर हो रहा था धर्म परिवर्तन? मामले की जांच में जुटी पुलिस

Moradabad Religious Conversion: इस मामले को लेकर बताया कि जब घर के मर्द अपने कामों पर चले जाते हैं तो ईसाई मिशनरी से जुड़ी महिलाएं घरों में आती हैं और हिन्दू महिलाओं को तरह-तरह के प्रलोभन देती हैं.

Moradabad Religious Conversion Controversy: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में धर्म परिवर्तन को लेकर उस समय हंगामा हो गया जब एक वैन में चर्च जा रही महिलाओं को आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया. आरोप लगाया कि इन सभी को ढाई-ढाई लाख रुपये और शादी का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए चर्च ले जाया जा रहा था. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नगर कार्यवाह गोविंद राम ने बताया कि गोविंद नगर के ब्रजधाम कालोनी में पिछले काफी समय से हिंदुओं को ईसाई बनाने की मुहिम चल रही है.

उन्हें शादी-ब्याह के लालच और रकम देकर हिंदू से ईसाई बनाया जा रहा है. अभी तक हमारी नजर में 4-5 परिवार ऐसे आए हैं जो हिंदू से ईसाई बन चुके हैं. सुबह हमें संघ की शाखा में सूचना मिली थी कि हर रविवार को चर्च से एक वैन आती है. उसमें लोगों को लालच देकर चर्च ले जाया जाता है. फिर धीरे-धीरे उन्हें ईसाई बनने के लिए प्रेरित किया जाता है और कई परिवार हिंदू से ईसाई भी बन चुके हैं. जब घर के मर्द अपने कामों पर चले जाते हैं तो ईसाई मिशनरी से जुड़ी महिलाएं घरों में आती हैं और हिन्दू महिलाओं को तरह-तरह के प्रलोभन देकर उन्हें हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहती हैं.

संघ पदाधिकारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया
संघ के नगर कार्यवाह गोविंद राम ने बताया कि रविवार (24 सितंबर) को सुबह करीब 5:30 बजे ब्रजधाम कालोनी में संघ की श्रीराम शाखा लगी हुई थी. तभी सूचना मिली कि गोविंद नगर ब्रजधाम कालोनी से एक वैन कुछ महिला, बच्चों और पुरुषों को लेकर चर्च जा रही है. सूचना मिलते ही नगर कार्यवाह गोविंद राम, नगर सह कार्यवाह विक्रम सिंह और बाकी संघ पदाधिकारी व कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंच गए. इन लोगों ने वैन को रुकवा लिया. इस दौरान कुछ लोग वैन से उतरकर चले गए. जबकि बाकी को संघ पदाधिकारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. हंगामे के बाद गोविंद नगर ब्रजधाम कॉलोनी में 5 मकानों पर ताले लटके हैं. ये वही पांच परिवार हैं, जिनके धर्म बदल लेने का दावा आरएसएस पदाधिकारियों ने किया है. हंगामे के बाद इन परिवारों में रहने वाले लोग आनन फानन में अपने घरों में ताले लगाकर कहीं चले गए हैं. 

मामले में पुलिस छानबीन कर रही है
इंस्पेक्टर कटघर तेजवीर ने रविवार सुबह ब्रज धाम कालोनी से कुछ महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है. इंस्पेक्टर ने कहा कि, हमने सुबह हुए हंगामे के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया था. लेकिन पूछताछ में इन लोगों ने कहा है कि वह अपनी मर्जी से चर्च जाते थे. किसी ने कोई जोर जबरदस्ती नहीं की है. इंस्पेक्टर ने कहा कि मामले में अभी छानबीन चल रही है और कोई एक्शन नहीं लिया गया है. 

रुपये और ब्याह शादी का लालच दिया गया था
वहीं आरएसएस नगर कार्यवाह गोविंद राम का कहना है कि मौके से पकड़ी गई महिलाओं में दो महिलाएं वो भी हैं जो लालच देकर धर्म परिवर्तन की मुहिम चल रही थीं. संघ के नगर कार्यवाह गोविंद राम ने कहा कि हम किसी कीमत पर भी लालच देकर चलाए जा रहे धर्म परिवर्तन के खेल को नहीं चलने देंगे. हमें सूचनाएं मिल रही थीं कि काफी दिन से ये खेल चल रहा है. किसी को ढाई लाख रुपये तो किसी को ब्याह शादी का लालच दिया गया था. हमने इस मामले में एक्शन लिया है आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. संघ के नगर सह कार्यवाह विक्रम सिंह ने बताया कि लालच देकर लोगों को ईसाई बनाने का खेल काफी समय से चल रहा था.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'बीजेपी याद रखे, नौजवान का गुस्सा...', अखिलेश यादव का बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget