एक्सप्लोरर

Sanatana Dharma Row: सनातन धर्म पर जारी विवाद के बीच बोले राकेश टिकैत, बताया क्यों मुद्दा बनाए रखना चाहती है BJP

मुरादाबाद पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ आए दिन बयानबाजी होती है. अब किसी ने गुस्से में सनातन पर कुछ कह दिया तो आप बहस करने लगे.

UP Politics: मुरादाबाद (Moradabad) में भारतीय किसान यूनियन  (Bhartiya Kisan Union)  के प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने बीजेपी सरकार (BJP Government) पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सनातन का मुद्दा बनाकर बीजेपी सरकार वोट लेना चाहती है. उन्होंने सनातन धर्म (Sanatana Dharma Row) पर हमले को बीजेपी के आरोप का खंडन किया. राकेश टिकैत ने कहा कि मुसलमानों के खिलाफ आए दिन बयानबाजी की जाती है. मुसलमानों की मजारें तोड़ी जा रही हैं. तब कोई बहस नहीं होती.

सनातन धर्म के विवाद में कूदे राकेश टिकैत

किसी ने गुस्से में सनातन पर कुछ कह दिया तो आप बहस करने लगे. कोई भी धर्म दूसरे धर्म को नीचा नहीं दिखाता है. उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलेगा न की धार्मिक किताब से. देश में 80 प्रतिशत हिंदू हैं. ऐसे में सनातन धर्म पर कौन चोट कर सकता है? उन्होंने कहा कि कोई हमला नहीं कर रहा बल्कि बीजेपी सरकार मुद्दे को बनाए रखना चाहती है ताकि चुनावी लाभ मिल सके. किसान नेता ने तंज कसते हुए कहा कि देश में दो तरह के हिंदू हैं. एक भारतीय हिंदू और दूसरा नौरंगिया हिंदू है.

देश में इमरजेंसी से भी ज्यादा हालात खराब

सरकार देश का इतिहास और संविधान बदलना चाहती है. राकेश टिकैत ने जी-20 शिखर सम्मेलन में पत्रकारों को सवाल पूछने की इजाजत नहीं देने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि देश में बोलने की आजादी खत्म हो गई. जी-20 सम्मेलन में विदेशी नेताओं को प्रेस कांफ्रेंस नहीं करने दिया गया है. देश के हालात इमरजेंसी दौर से भी ज्यादा खराब हो चुके हैं. राकेश टिकैत ने कहा कि वैचारिक स्तर पर किसानों का आंदोलन जारी है. अपनी बात कहना भी एक आंदोलन है. किसान नेता राकेश टिकैत एक कार्यक्रम में शामिल होने मुराबाद आए थे. किसानों के बीच उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. 

Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई, बोले- आपका समर्पण और विजन अतुलनीय

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget