एक्सप्लोरर

Moradabad News: लोगों को खूब भाती है मुरादाबाद की ये बिरयानी, स्वाद ऐसा कि विदेश में भी लोग हैं इसके दीवाने

UP News: मुरादाबाद की प्रसिद्ध बिरयानी की शुरुआत 100 साल पहले हाजी अबदुल गफ्फार ने की थी. इस बिरयानी के शौकीन मुरादाबाद में ही नही बल्कि दुबई, कतर, ओमान और सऊदी अरब तक में है.

Moradabad Street food : मुरादाबादी बिरयानी का नाम सुनते ही नॉनवेज के शौकीन लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, और अगर उन्हें बिरयानी खानी होती है, तो मुरादाबाद में पहली पसंद आलम बिरयानी की होती है. मुरादाबाद में आलम बिरयानी की शुरुआत लगभग 100 साल पहले हाजी अब्दुल गफ्फार ने की थी. ये ऐसा दौर था जब बहुत ही कम लोग नॉनवेज के साथ मिर्च, मसाले, दूध, दही से मिश्रित बिरयानी बनाने की विधि को जानते थे. हाजी अब्दुल गफ्फार मुरादाबाद में मशहूर खानसामा जहीर आलम के पिता थे. आगे चल कर यह बिरयानी जाहिर आलम के नाम से ही मशहूर हुई और देखते ही देखते मुरादाबाद की आलम बिरयानी ब्रांड बन गयी हैं.

मुरादाबाद ही नही बल्कि दिल्ली लखनऊ से लेकर देश के हर बड़े शहर में मुरादाबादी आलम बिरयानी आपको खाने को मिल जाएगी.  दिल्ली और पंजाब के बासमती चावल, नींबू का रस, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, जीरा, लौंग, काली मिर्च, बादयान फूल, नमक और तेल से तैयार होने वाली लज़ीज़ आलम बिरयानी की खुशबू दुबई, कतर, ओमान और सऊदी अरब तक में महक रही है. 

विदेशों में भी इसके शौकीन
आलम बिरयानी के संचालक आलम की माने तो उनका ये पुश्तैनी काम है, लगभग 100 साल पहले उनके पिता हाजी अब्दुल गफ्फार ने मुरादाबाद में बिरयानी की शुरुआत की थी. जिसके बाद उनकी इस विरासत को वह आजतक बरकरार रखे हुए हैं.  उन्होंने बताया की उनके यहां उम्दा चावल मीट और मसालों से बिरयानी तैयार की जाती है,  वह बिरयानी बनाने में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करते हैं, साबुत मसालों से यह  बिरयानी तैयार की जाती है. बिरयानी बनाने का यह 100 साल पुराना फार्मूला है. जिससे वह बिरयानी तैयार करते हैं, उन्होंने बताया की उनके नाम से मुरादाबाद और उसके आसपास के जिलों में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में दुकानें संचालित हैं मुरादाबादी आलम बिरयानी के शौकीन मुरादाबाद में ही नहीं बल्कि देश विदेश जैसे सऊदी अरब, दुबई, ओमान, कतर जैसे देशों में भी मौजूद हैं. 

100 साल पहले हुई शुरुआत
आलम बिरयानी के संचालक ज़हीर आलम बताते हैं, कि लगभग सौ साल पहले उनके पिता हाजी अब्दुल गफ्फार ने मुरादाबाद में बिरयानी की शुरुआत की थी. लेकिन लगभग 35 साल पहले उनकी ये बिरयानी आलम बिरयानी के नाम से मशहूर हुई, और अब उनके शहर मुरादाबाद में ही तीन बिरयानी के होटल संचालित हैं. उन्होंने कहा की अल्लाह ने उनकी बिरयानी में ये स्वाद दिया है की देश के कई राज्यों में उनके नाम से दुकानें संचालित हो रही हैं. लोग उनके नाम से फायदा उठा रहे हैं. ज़हीर आलम बताते हैं की 100 साल पहले उनके पिता जी जिस विधि से बिरयानी तैयार करते थे. आज भी वही तरीका इस्तेमाल हो रहा है, इसे बनाने में साबुत मसाले लौंग, काली मिर्च, जायफल, जावित्री, जीरा, अदरक, लहसुन, प्याज, सौंफ, धनिया के साथ दूध, दही और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे बिरयानी लजीज और जायकेदार बन जाती है. 

ये भी पढे़ं: Mukhtar Ansari: HC के आदेश पर भी नहीं खुला मुख्तार अंसारी की भाभी का पेट्रोल पंप, अवमानना की अर्जी पर आज सुनवाई

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget