एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: सपा विधायक ने जमा की सौकड़ों की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, घंटों हुआ हंगामा

लॉकडाउन के दौरान मुरादाबाद देहात से सपा विधायक हाजी इकराम क़ुरैशी ने अपने घर के बाहर सैकड़ों लोगों को जमा कर राशन बांटा. राशन बांटने के दौरान सोशल डिस्टेन्स के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं. जब भीड़ बेकाबू हो गयी तो पुलिस को बुलाना पड़ा.

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गरीबों को राहत सामग्री बांटने के नाम पर समाजवादी पार्टी के विधायक ने अपने आवास के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा कर ली और जब भीड़ बेकाबू हो गयी तो पुलिस को बुलाना पड़ा. भीड़ में छीना झपटी और मार-पीट तक हो गयी. एक महिला के कान से किसी ने कुंडल ही खींच लिए. हालात ये हो गये की दिव्यांगो तक को भीड़ का शिकार होना पड़ा.

कोरोना संकट काल में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गयीं और जब मीडिया कर्मियों ने विधायक और पुलिस से इस पर सवाल किया तो दोनों मीडिया को धमकाने लगे. इलाके के पुलिस इंस्पेक्टर तो अपनी नाकामी छुपाने के लिए मीडिया वालों को ही उल्टा सीधा कहने लगे. ये सब कुछ हुआ मुरादाबाद के हॉट स्पॉट थाना इलाके गलशहीद के भूडे के चौराहे पर जहां मुरादाबाद देहात के सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी का आवास है.

भीड़ जमा करने वाले विधायक हाजी इकरम कुरैशी ने न तो खुद मास्क लगा रखा था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल रखा. जब भीड़ बेकाबू हो गयी तो उसे उसके हाल पर छोड़ दिया गया और यहां घंटों ये भीड़ हंगामा करती रही और जब मीडिया कर्मी मौके पर कवरेज करने पहुंचे तो विधायक मीडिया को ही धमकाने लगे इतना ही नहीं विधायक जैसे ही तेवर गलशहीद थाने के एसओ अजीत रोरिया के देखने को मिले. जिन पर लॉकडाउन का पालन कराने की जिम्मेदारी है.

अब ऐसे में जब पुलिस के अधिकारी ही विधायक के दबाव में काम करेंगे तो फिर कैसे कोरोना संक्रमण फैलने से रुकेगा. कई लोग यहां राशन की उम्मीद में आये थे लेकिन बेकाबू भीड़ में दब कर रह गये. ऐसे में सवाल ये की अगर इस भीड़ में कोई कोरोना संक्रमित पहुंच गया होगा तो उसने कितने लोगो को संक्रमित किया होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget