एक्सप्लोरर

मदर डे विश करने के लिए बेटी ने किया फोन तो पता चला मां रही ही नहीं, एक बेटा लंदन तो दूसरा था गुड़गांव

बुज़ुर्ग महिला के पति की मौत हो चुकी है और वह अकेली मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके की पॉश कालोनी पार्श्वनाथ प्लाजा सोसाइटी में रहती थी.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक फ्लैट में अकेली रह रहीं बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी और किसी को पता नहीं चल पाया. जब नोएडा में रहने वाली महिला की बेटी ने मदर डे पर विश करने के लिए महिला को कॉल किया और फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसके बाद महिला की बेटी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर देखा तो महिला का शव सोफे पर पड़ा हुआ मिला.

महिला का एक बेटा लंदन में रहता है और दूर बेटा गुड़गाँव में अपने परिवार के साथ रहता है. बुज़ुर्ग महिला के पति की मौत हो चुकी है और वह अकेली मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके की पॉश कालोनी पार्श्वनाथ प्लाजा सोसाइटी में रहती थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के पार्श्वनाथ प्लाजा सोसायटी की है .

मामला मझोला थाना इलाके की पॉश पार्श्वनाथ प्लाजा सोसाइटी का है. वृद्ध महिला की मौत कब हुई, अभी इसके बारे में पता नहीं चल पाया है. बुजुर्ग महिला की पहचान अनीता उम्र लगभग 70 साल के रूप में हुई है. वह पार्श्वनाथ प्लाजा सोसाइटी में तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर ए-305 अकेली रहा करती थीं .अनीता के पति सतपाल सिंह की साल 2014 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. महिला के दो बेटे और एक बेटी है. बेटों का नाम दीपक चौधरी और संजीव चौधरी है. बेटी का नाम मंजूला है.

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारें लगेंगी 55 फैक्ट्रियां, MSME और ODOP को मिलेगा बढ़ावा

दीपक लंदन मेंं रहते हैं. वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. वहीं संजीव अपने परिवार के साथ गुडगाँव में रहते हैं. बेटी मंजूला की की शादी हो चुकी है और वो नोएडा में रहती हैं. पुलिस ने बताया कि बेटी ने रविवार को मदर्स डे पर मां को फोन किया, लेकिन फोन उठा नहीं. उसके बाद घबराई मंजुला ने मामा के घर फोन किया, जो पाकबड़ा के गुरैठा में रहते हैं. फिर मामा की बहु नीतू स्कूटी से फ्लैट पर पहुंची. उसने दरवाजा बंद पाया.

इसकी जानकारी मिलने के बाद अन्य रिश्तेदार भी आ गए. मझोला थाना प्रभारी आरपी शर्मा को भी इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलने पर वो वहां पहुंचे. फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई. इसके बाद पुलिस ने कारपेंटर को बुलाया और दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुला तब पता चला की महिला अब इस दुनिया में नहीं रहीं. इसके बाद बेटी को मां की मौत की जानकारी दी गई. दिल्ली से दूसरा बेटा संजीव और बेटी मंजुला आए. बड़े बेटे दीपक ने वीडियो कॉल से मां को अंतिम विदाई दी.

पोस्टमार्टम में पता चला है कि महिला की बीमारी से मौत हुई है. घर पहुंचे बेटा-बेटी ने बताया कि मां को डायबिटीज थी. मंजूला ने बताया कि मां दोनों बेटों और मुझसे रोज बात करती थीं. एसपी सिटी मुरादाबाद कुमार रणविजय सिंह ने बताया की महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया बुज़ुर्ग महिला की मौत बीमारी के कारण हुआ है पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget