एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: पत्नी का सिर काटकर नदी में फेंका, शव दफनाया घर में, पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad Murder News: दूसरी शादी करने वाली तबस्सुम को उसके पति शान ए आलम उर्फ रिहान ने मकान हड़पने के लालच में पहले उसका गला काटकर हत्या की.

Moradabad News:  मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के जन्नत बाग कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. दूसरी शादी करने वाली तबस्सुम को उसके पति शान ए आलम उर्फ रिहान ने मकान हड़पने के लालच में पहले उसका गला काटकर हत्या की, फिर शव को घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया. इतना ही नहीं, उसने तबस्सुम का सिर धड़ से अलग कर गगन नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी शान ए आलम को गिरफ्तार कर लिया है.

तबस्सुम, जिसके पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी, ने एक साल पहले ट्रक ड्राइवर शान ए आलम से दूसरी शादी की थी. तबस्सुम के पहले पति से पांच बच्चे हैं, जबकि शान ए आलम का भी अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका था और उसकी एक 7 साल की बेटी है. पुलिस के मुताबिक, शान ए आलम की नजर तबस्सुम के मकान पर थी, जिसे हड़पने के लिए उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया. 12 अप्रैल 2025 को शान ए आलम ने घर में ही तबस्सुम के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने शव को जीने के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया और सिर को पैकिंग में लपेटकर गगन नदी के किनारे फेंक दिया. हत्या के बाद वह ट्रक लेकर गुजरात फरार हो गया.

इस तरह हुआ खुलासा
18 अप्रैल 2025 को तबस्सुम की मां ने मझोला थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने छानबीन शुरू की और शान ए आलम को पूछताछ के लिए बुलाया. बार-बार बहाने बनाने के बाद जब पुलिस ने सख्ती की, तो शान ए आलम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसकी दोस्ती तबस्सुम से एक लड़के के जरिए हुई थी, जिसके बाद उसने शादी की. हालांकि, उसका मकसद मकान हड़पना था. पुलिस ने शान ए आलम की निशानदेही पर तबस्सुम का शव घर से और सिर गगन नदी किनारे से बरामद किया.

मकान के लालच में रिश्तों का कत्ल
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हत्याकांड की पूरी जानकारी दी.पुलिस के अनुसार, शान ए आलम ने पहले पैसों के लेनदेन का बहाना बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में साफ हुआ कि उसका असली मकसद तबस्सुम का मकान हड़पना था. वह मकान को अपने नाम करवाकर बेचना चाहता था. इस साजिश के तहत उसने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या की और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की.

रिश्तों पर उठे सवाल
इस हत्याकांड ने न केवल मुरादाबाद बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना ने लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है. स्थानीय लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि कोई इतनी बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर सकता है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget