एक्सप्लोरर

Moradabad: पूर्व सांसद जया प्रदा की बढ़ी मुश्किलें, अभद्र टिप्पणी केस में कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Moradabad News: 2019 के अभद्र टिप्पणी मामले में रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा आरोपी हैं. मंगलवार को वह कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची, जिसके बाद कोर्ट ने ये फैसला लिया.

Jayaprada News: फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ एक बार फिर मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया है. मंगलवार को अभद्र टिप्णी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचीं, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया.

अदालत में अब इस मामले में 12 सितंबर को सुनवाई होगी. 2019 लोक सभा चुनाव का परिणाम आने के बाद मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके में मुस्लिम डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने रामपुर के पूर्व सांसद और सपा नेता आजम खान के स्वागत में रखे गए कार्यक्रम में बोलते हुए फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की थी. कार्यक्रम में कई अन्य सपा नेता भी शामिल थे.

जया प्रदा समेत ये हैं आरोपी 

आरोप है कि फिल्म अभिनेत्री एंव पूर्व सांसद पर सपा नेताओं ने षड्यंत्र के तहत अभद्र टिप्णी की थी. इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने सपा नेता डॉक्टर एसटी हसन, सपा नेता मोहम्मद आजम खान, सपा नेता अब्दुल्लाह आजम, संभल के सपा नेता फिरोज खान और कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद आरिफ और रामपुर के पूर्व नगर पालिकक अध्यक्ष अजहर खान के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में केस दर्ज कराया था.

12 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

इस मामले की सुनवाई मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है. जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज करने थे, लेकिन वह मंगलवार को कोर्ट में पेश नहीं हुईं. अदालत ने जयाप्रदा के खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. इससे पहले 14 मार्च को जयाप्रदा ने अदालत में हाजिर होकर अपने वारंट सही कराए थे, हालांकि बयान देने के लिए वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं. अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: 'प्रशासन की लापरवाही से फैल रहा गलाघोटूं', पीड़ित परिवार से मुलाकत के बाद बोले कांंग्रेस नेता

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget