एक्सप्लोरर

Moradabad Double Murder Case: मुरादाबाद में बेटे ने 4 लाख की सुपारी देकर करवाई थी मां-बाप की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

Moradabad Double Murder Case: वृद्ध दंपत्ति के बड़े बेटे बृजपाल और उसकी पत्नी ने अपने सास-ससुर के नाम की जमीन हड़पने के लिए 4 लाख की सुपारी तय करके 50 हजार एडवांस देकर हत्या करा दी थी.

Moradabad Double Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक दंपत्ति के बेटे और हत्या के आरोपी सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मृतक के बेटे ने जमीन के लालच में 4 लाख की सुपारी देकर अपने माता-पिता की हत्या चार मार्च को करा दी थी. पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले और हत्या करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. घटना मुरादाबाद के छजलैट थाना इलाके के मथाना गांव की है.

बीते 4 मार्च को मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम मथाना निवासी खान चंद्र और बबली दोनों हर दिन की तरह गन्ने की छिलाई करने के लिए खेत पर गए थे. काम करने के दौरान दोनों दोपहर का खाना खाने के लिए घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों को इसकी चिंता हुई. जब दंपत्ति का बेटा खेत पर देखने पहुंचा तो उसके पिता खान चंद्र और मां बबली का खून में लथपथ शव पड़े हुए थे. इसके बाद परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी थी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया है.

ऐसे की गई हत्या की प्लानिंग

दरअसल वृद्ध दंपत्ति के बड़े बेटे बृजपाल और उसकी पत्नी ने अपने सास-ससुर के नाम की जमीन हड़पने के लिए 4 लाख की सुपारी तय करके 50 हजार एडवांस देकर हत्या करा दी थी. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गांव के ही रहने वाले गोलू उर्फ तुषार यादव और वीरू उर्फ वीरभान का बृजपाल के घर आना जाना था. बृजपाल और उसकी पत्नी माया ने दोनों से कहा कि उसके सास-ससुर के पास जो जमीन है, उसमें से 6 बीघा जमीन उनके हिस्से में है, जिसकी कीमत लगभग 90 लाख है. अभी सारी जमीन उसके सास-ससुर के नाम पर है और जब तक वे दोनों जिंदा रहेंगे, तब तक जमीन उनके नाम रहेगी. फिर बृजपाल और उसकी पत्नी माया ने दोनों को 4 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी और इसके बाद सभी ने प्लानिंग के तहत इस घटना को अंजाम दे दिया. 

सभी ने अपराध किया कबूल

मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि मथाना गांव में एक वृद्ध दंपत्ति की डेड बॉडी की सूचना प्राप्त हुई थी. इस पर तत्काल मेरे और एसपीआरए और क्षेत्र अधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था. मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए थाने की और एसओजी टीम लगा दी गई थी. आज इस घटना का सफल अनावरण किया जा रहा है. इस घटना में सम्मिलित चार अभियुक्त और दो साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी ने अपराध कबूल कर लिया है और इनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल गमछा और अन्य सामान के साथ-साथ दिए गए पैसे भी बरामद कर लिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें-

UP News: योगी आदित्यनाथ के पूर्व मंत्री बलदेव सिंह औलख का बड़ा बयान, कहा- मुसलमानों ने बीजेपी को वोट नहीं किया, अब और तेजी से दौड़ेगा बुलडोजर

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने शायर मुन्नवर राणा को यूपी में ही रहने की सलाह दी, कहा, रामराज्य में सबका स्थान है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
गृह क्लेश से टूटकर युवती ने पुल से लगाई छलांग, स्थानीय लोगों ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'
सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, 'वो खुद सरकार के रहमो-करम पर...'

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget