एक्सप्लोरर

Moradabad Accident: मुरादाबाद में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी DCM, दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत

Moradabad Accident News: स हादसे के बाद पूरे इलाका शोक में डूब गया है. उधर घटना की जानकारी होने के बाद मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीणा और एसपी देहात संदीप कुमार मीणा जिला अस्पताल पहुंचे.

UP News: मुरादाबाद में तेज रफ्तार डीसीएम कैंटर चालक ने सड़क पर  साइट में ईंट भरी खराब हुई ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ट्रक में सवार चार लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें मुरादाबाद के जिला अस्पताल भेजा गया. जहां से उनकी हालत को नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

मुरादाबाद के थाना मैनाठेर इलाके के ग्राम बघा के पास ईंटों से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली खराब हो गई थी. ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को साइट में लगाकर मकैनिक को लेने चला गया था, इसी दौरान आगरा से जूते भरकर मुरादाबाद आ रहे डीसीएम कैंटर के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कैंटर में सवारी के रूप में बैठे हुए 5 लोग व चालक हादसे का शिकार हो गए. हादसे में सवारी के रूप में ट्रक में बैठे चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.

ट्रक के घायल चालक और एक अन्य घायल यात्री को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद मुरादाबाद आगरा स्टेट हाईवे पर जाम लग गया. हादसे की सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे हुए चारों शवों को बाहर निकलवा कर उन्हे पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेजा. इस हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई ट्रैक्टर ट्रॉली और डीसीएम कैंटर को सड़क से हटाकर यातायात शुरू कराया गया है. इस हादसे में मारे गए लोगों के पास से मिले पहचान पत्र और मोबाइल फोन से उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है.

इस हादसे के बाद पूरे इलाका शोक में डूब गया है. उधर घटना की जानकारी होने के बाद मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीणा और एसपी देहात संदीप कुमार मीणा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. मृतकों को लेकर पुलिस ने कहा कि ये लोग अमरोहा क्षेत्र के रहने वाले थे. संभल से काम करके वापस आ रहे थे, सभी लोग डीसीएम के केबिन में  बैठे हुए थे. घायल के द्वारा जो जानकारी मिली है उसमें पता चला है कि ड्राइवर नींद में था पहले भी एक दो वार उसको झटका लगा था. जहां पर एक्सीडेंट हुआ है वहां पर उसको नींद की झपकी लगी और उसकी वजह से ये गाड़ी साइड में चली गई और खड़ी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई.

UP News: सीमा हैदर पर भड़के योगी के मंत्री, कहा- 'यहां क्या कर रही है, पाकिस्तान चले जाना चाहिए'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget