एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में मामूली विवाद में दो समुदायों में मारपीट, पुलिस ने 21 लोगों पर दर्ज किया केस

UP News: मुरादाबाद के थाना बिलारी क्षेत्र में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने 21 लोगों पर केस दर्ज किया है.

Moradabad News: मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके में नमाज़ के दौरान मस्जिद में कुत्ता घुस जाने के कारण दो समुदायों में विवाद हो गया. पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम पक्ष के 16 नामज़द सहित 21 लोगो के खिलाफ़ केस  दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके के बहादुरपुर गाँव की है. यहाँ सोमवार की शाम गाँव के रहने वाले विनोद कश्यप का पालतू कुत्ता मस्जिद में घुस गया था जिसे मस्जिद से भगाने के लिए मुस्लिम युवक ने कुत्ते को ईंट मार दी थी. जिस पर हिन्दू पक्ष ने इसका विरोध किया तो कुछ देर में ही दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया.

हिन्दू पक्ष का आरोप है कि मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद बाहर आये लोगो ने मंदिर में हो रहे कीर्तन का विरोध किया और दोनों पक्षों में विवाद हो गया. घटना में कई लोग घायल हुए हैं. अब गाँव में शांति बनी हुआ है. वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि मस्जिद में कुत्ता आने पर टोका तो हिन्दू पक्ष ने इसका विरोध किया और जब रात को तराबी पढ़कर लोग निकल रहे थे तो हिन्दू पक्ष के लोग पहले से प्लान बना कर लाठी डंडे लेकर जमा हुए थे और उन्होंने नमाजियों पर हमला कर दिया.

विवाद पर दोनों पक्षों ने क्या कहा?
गांव प्रधान का भी कहना है कि बच्चो के बीच में कुत्ते के मस्जिद में घुसने को लेकर झगड़ा हुआ था, उसके बाद दोनों ही पक्षो में हाथापाई हुई है, वैसे गांव मे प्यार मोहब्बत का माहौल रहता है लेकिन सिर्फ झगड़ा कश्यप समाज और तेली समाज के बीच में हुआ था.

हिन्दू पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कराने वाले विनोद का कहना है कि गाँव में पहले कुत्ते को लेकर विवाद हुआ और फिर कीर्तन कर रही महिलाओं के लाउडस्पीकर की तेज़ आवाज़ को लेकर मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया. जिसमे झगड़ा हुआ था.

पुलिस ने 21 लोगों पर दर्ज किया केस
इस मामले को लेकर मुरादाबाद एसपी देहात आकाश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया. इस मामले में 16 नामज़द सहित 21 लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: माता रानी के जागरण में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, आरोपी शावेज गिरफ्तार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget