एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में गोकशी के आरोपी की मॉब लिंचिंग से मौत, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

Moradabad Crime News: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना से सनसनी फैल गई है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस घटना में मॉब लिंचिंग की वजह से एक आरोपी की मौत हो गई.

Moradabad News Today: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मे मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. यहां एक गौतस्कर को गोवंशीय पशु को काटते हुए लोगों ने पकड़ लिया. गोकशी करने वाले आरोपी की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. इस घटना की वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया गया. 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने देर रात को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस की कड़ी निगरानी में मृतक आरोपी के शव को सुपुर्द ए खाक करवा दिया. फिलहाल मृतक के निवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

यह पूरा मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र का है. मॉब लिंचिंग में मारे गए मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम के जांच में जुटी हुई है.

गोहत्यारोपी की मौत
इस मामले में मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के मंडी समिति में गोवंशीय पशु काटने का दावा किया जा रहा है. बजरंगदल के एक नेता ने बताया कि सोमवार की सुबह 3 बजे 3 लोगों के जरिये गोकशी करने की सूचना गौरक्षकों को मिली थी. मौके पर हिन्दू संगठन के युवकों ने 3 में से एक आरोपी शाहेदीन को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी.

पूरी घटना की वीडियो बनाकर हिंदू संगठन के युवकों ने वायरल कर दिया. पिटाई से युवक बेहोश हो गया. गोकशी की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने शाहेदीन को घायल अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया और नगर निगम की टीम को बुलाकर गो अवशेष उठाकर अंतिम संस्कार करवाया. 

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
इलाज के दौरान गोकशी के आरोपी शहेदीन निवासी असालतपुरा, थाना गलशहीद की सोमवार की रात को मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. गलशहीद थाना क्षेत्र के असालतपुरा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

मुरादाबाद प्रशासन ने देर रात शाहेदीन का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस की कड़ी निगरानी में आज मंगलवार की सुबह ईदगाह के कब्रिस्तान में सुपूर्द ए खाक करवा दिया. परिजन और क्षेत्र के लोग इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

घटना पर पुलिस ने क्या कहा?
मुरादाबाद एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया की मझोला थाना क्षेत्र के मंडी समिति परिसर में असालतपुरा निवासी शाहेदीन और उसके दो साथियों के द्वारा गोवंशीय पशु काटने की सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने शाहेदीन को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के मुताबिक, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शाहेदीन को छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. जिसकी सोमवार देर रात मौत हो गयी है. पुलिस ने गौ हत्या करने के जुर्म में शाहेदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था.

अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हुई. इस तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है. मरने वाले का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था. पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: UP में यहां मिलेगा 5 रुपये किलो आटा, ₹6 में चावल, 18 रुपये में 1 kg चीनी, योगी सरकार का ऐलान

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget