एक्सप्लोरर

Jaya Prada: जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी मामले में आज सुनवाई, कई बार जारी हो चुके हैं गैर जमानती वारंट

Jaya Prada News: फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ कई बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं. उन्हें कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने के लिए आना है, लेकिन वो कोर्ट हाजिर नहीं हो रही हैं.

Jaya Prada Latest News: फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में आज सुनवाई होनी है. इस मामले में कोर्ट से फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं. जया प्रदा को कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने के लिए आना है लेकिन, वो कोर्ट के बार बार सम्मन के बावजूद हाजिर नहीं हो रही हैं.

जया प्रदा को कोर्ट में हाजिर नहीं होने की वजह से इससे पहले 3 सितम्बर को कोर्ट ने उनके खिलाफ फिर गैर जमानती वारंट जारी किया है. ऐसे में आज होने वाली सुनवाई में भी जया प्रदा के गवाही देने अदालत पहुंचेंगी या नहीं इसे लेकर अब भी संशय बना हुआ है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन, सपा महासचिव आजम खान, पूर्व सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम, सँभल के सपा नेता फिरोज खान, रामपुर के पूर्व नगर पालिकक अध्यक्ष अजहर खान सहित कई सपा नेता आरोपी हैं. जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेताओं पर यह मुकदमा 2019 में मुरादाबाद के कटघर थाने में पुलिस ने दर्ज किया था. 

साल 2019 के लोक सभा चुनाव में रामपुर सीट से सपा के आजम खान को जीत मिली थी. जीत के बाद मुरादाबाद में आजम खान के लिए स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में मुरादाबाद के तत्कालीन सपा सांसद डॉ एसटी हसन ने फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा पर मंच से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जया प्रदा के मीडिया प्रभारी मुस्तफा हुसैन की तहरीर पर मुरादाबाद पुलिस ने आपत्तिजनक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज किया था. 

मुस्तफा हुसैन ने मुरादाबाद सांसद डॉ एसटी हसन, सपा नेता आजम खान, अब्दुल्लाह आजम, कार्यक्रम के आयोजक आरिज मियां सहित कई सपा नेताओं को आरोपी बनाया था. मामले की सुनवाई मुरादाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है. बार-बार बुलाए जाने के बाद भी जया प्रदा पेशी पर हाजिर नहीं हो रही हैं. लगातार कोर्ट से गैर हाजिर रहने पर पिछली सुनवाई में जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. अब एक बार फिर कोर्ट सुनवाई पर नजर रहेगी की जया प्रदा गवाही दर्ज कराने अदालत पहुंचती हैं या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA अलायंस की बैठक में अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दे दी नसीहत! यूपी चुनाव से है इस बयान का रिश्ता?
INDIA अलायंस की बैठक में अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दे दी नसीहत! यूपी चुनाव से है इस बयान का रिश्ता?
गाजीपुर एनकाउंटर पर NDA में दरार! संजय निषाद बोले- 'शाही ब्राह्मणों के साथ हैं तो हम बिंद समाज के साथ'
गाजीपुर एनकाउंटर पर NDA में दरार! संजय निषाद बोले- 'शाही ब्राह्मणों के साथ हैं तो हम बिंद समाज के साथ'
'जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा', नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर
'जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा', नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर
यूपी में अब मीट की दुकानों पर सियासत! आमने सामने आए योगी के मंत्री संजय निषाद और सांसद इमरान मसूद
यूपी में अब मीट की दुकानों पर सियासत! आमने सामने आए योगी के मंत्री संजय निषाद और सांसद इमरान मसूद

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget