एक्सप्लोरर

यूपी: मुरादाबाद में डूडा कर्मी की गोली मारकर हत्या, कार में मिला शव… CCTV खंगाल रही पुलिस

Moradabad News: हर्षित ठाकुर रात करीब 2 बजे अपने दोस्त आकाश मिश्रा को उनके घर छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसकी कार पर हमला किया और उसके सिर में गोली मार दी.

यूपी के मुरादाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नया मुरादाबाद इलाके में डूडा में तैनात संविदा कर्मी हर्षित ठाकुर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को बुधवार और गुरूवार रात अंजाम दिया गया. घटना के वक्त हर्षित की लाश कार में पड़ी थी और कार का शीशा चकनाचूर था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. हर्षित अपने घर सेमहज 500 मीटर दूरी पर ही था, माना जा रहा है कि किसी जानकार ने ही वारदात को अंजाम दिया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक गुरूवार को पुलिस को तड़के करीब 4 बजे इस घटना की सूचना मिली. हर्षित ठाकुर रात करीब 2 बजे अपने दोस्त आकाश मिश्रा को उनके घर छोड़ने के बाद अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसकी कार पर हमला किया और उसके सिर में गोली मार दी. गोली कार के बाहर से मारी गई, जिससे कार का शीशा भी टूट गया. गोली लगने के बाद हर्षित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस और फॉरेंसिक जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि हत्या की यह वारदात रात 2 बजे से तड़के 4 बजे के बीच हुई. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और हर्षित के परिचितों से पूछताछ कर रही है. अभी तक परिजनों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

हर्षित के परिजनों का कहना है कि उनका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था. इस हत्याकांड ने नया मुरादाबाद के शांत और रिहायशी इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि देर रात हुई इस तरह की घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
मथुरा में आज होगा कारसेवा का ऐलान, चित्रगुप्त पीठ पर महायज्ञ का आयोजन
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
अग्नि-5 मिसाइल की थीम वाली कांवड़ ने खींचा ध्यान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget