एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल, कस्टडी में युवक को बेरहमी से पीटा

Moradabad Viral Video: मुरादाबाद पुलिस के बर्बरता की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी होने लगी. वीडियो देख स्थानीय लोग भड़क गए और आरोपियों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Moradabad News Today: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस कस्टडी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में दो पुलिस वालों समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश भी दिए गए हैं. 

इन दोनों सिपाहियों पर आरोप है कि इन्होंने मोटरसाइकिल चोरी के शक में एक युवक को थाने लाकर बुरी तरह पीटा और उसके बाद छोड़ दिया. घायल युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक और स्थानीय लोगों के साथ थाने पहुंच गए. 

मामला तूल पकड़ता देख पुलिस विभाग ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है. घटना मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र का है. मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के रहने वाले पीड़ित इरशाद के मुताबिक, वह ई रिक्शा बनाने की फैक्ट्री में काम करता है.

पीड़ित ने बताई आपबीती
इरशाद ने बताया कि 27 अक्टूबर को गुलशन, सुमित और इमरान नाम के सिपाही पुलिस की जीप से ई-रिक्शा फैक्टरी पहुंचे. मौके पर काम कर रहे इरशाद और उसके भतीजे शाहरुख को पुलिस पकड़ कर अपने साथ जीप में थाने ले आई. इरशाद ने बताया थाने में उन्हें मेन गेट से अंदर नहीं ले जाया गया, क्योंकि वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे है. इसलिए आरोपी पुलिस वाले उन्हें पीछे के गेट से ले गए.

पीड़ित के मुताबिक, थाने में एक कमरे में बंद कर पुलिस वालों ने उनकी पिटाई की. पट्टे से पुलिस वालों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि इरशाद के शरीर पर घाव के निशान साफ देखे जा सकते हैं. इसके बावजूद जब इरशाद ने जुर्म कुबूल नहीं किया तो पुलिस वालों ने उसे छोड़ दिया. घायल इरशाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके के लोग नाराज हो गया.

पुलिस वालों की क्रूरता की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब जान खान में इलाके के लोगों के साथ थाने पहुंच गए. पुलिस वालों की बेरहमी की दास्तान आलाधिकारियों को बताई गई तो एसएसपी मुरादाबाद ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया. दोनों आरोपी सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

'बर्बरता देख रुह कांप जाएगी'
इस मामले में दो नामजद सिपाहियों सहित 6 लोगों के खिलाफ कोतवाली ठाकुरद्वारा में मुकदमा दर्ज किया गया है. सपा विधायक नवाब जान खान ने कहा कि बेकसूर युवक को थाने में लाकर बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई, जिसे देख कर रूह कांप जायेगी. 

पुलिस वालों का युवक पर किया गया अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. सपा विधायक नवाब जान खान ने बताया कि एसएसपी मुरादाबाद ने आरोपी सिपाहियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 

एसपी ने किया निलंबित
मुरादाबाद के एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि एक युवक इरशाद और उसके भतीजे शाहरुख को दो पुलिसकर्मी गुलशन और इमरान मोटरसाइकिल चोरी के शक में थाने ले आए थे, जहां उन्होंने इरशाद नाम के युवक की बुरी तरह पिटाई की है. शिकायत मिलने पर दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

एसपी कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: कानपुर: 1000 हजार करोड़ की जमीन कब्जा करने वाला गिरफ्तार, तीन महीने से था फरार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget