एक्सप्लोरर

मुरादाबाद से लखनऊ की फ्लाइट सेवा 10 अगस्त से होगी शुरू, जानें कितना है किराया

Moradabad Lucknow Flight: मुरादाबाद से लखनऊ की फ्लाइट सेवा शुरू हो जाने से मुरादाबाद और आस-पास के लोगों के लिए लखनऊ का सफर आसान हो जाएगा. इस सेवा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है.

Moradabad News: लंबे इंतजार के बाद अब कल यानी 10 अगस्त से मुरादाबाद हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है. इससे मुरादाबाद के लोगों में उत्साह है. लोकसभा चुनाव से पहले 10 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था, लेकिन उड़ाने शुरू नहीं हो पाई थी. अब पूरे पांच महीने के लंबे इंतजार के बाद कल 10 अगस्त को यह सपना पूरा होने जा रहा है.

फ्लाई बिग कंपनी के मुताबिक कल पहली फ्लाईट लखनऊ से सुबह 07: 50 पर मुरादाबाद के लिए उड़ेगी और मुरादाबाद हवाई अड्डे पर यह विमान 09:05 बजे उतरेगा. उसके एक घंटे बाद मुरादाबाद से यह विमान 10:05 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा और 11:15 बजे लखनऊ पहुंचेगा. पहली फ्लाइट मुरादाबाद पहुंचने पर फ्लाई बिग कंपनी की तरफ से एक प्रेस वार्ता हवाई अड्डे पर आयोजित की जाएगी. फ्लाई बिग कंपनी के ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक पहले हफ्ते की करीब 70 फीसदी सीटें फुल हो चुकी हैं.

मुरादाबाद से सप्ताह में तीन दिन उड़ान की सुविधा

मुरादाबाद से लखनऊ के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट मिलेगी. जिला प्रशासन और फ्लाई बिग कंपनी के दावे के मुताबिक शनिवार 10 अगस्त से उड़ान शुरू हो रही है. इसके लिए फ्लाई बिग कंपनी का स्टाफ तैनात कर दिया गया है. मुरादाबाद से सप्ताह में तीन दिन उड़ान की सुविधा रहेगी.

फ्लाई बिग कंपनी का 19 सीटर विमान मुरादाबाद से लखनऊ लगभग सवा घंटे में पहुंच जायेगा. डीजीसीए की ओर से अनुमति मिलने के बाद हवाई अड्डे पर एचपीसीएल कंपनी ने फ्यूल टैंकर भी खड़े कर दिए हैं. जल्द ही स्थायी तौर पर ईंधन की उपलब्धता के लिए फ्यूल स्टेशन का निर्माण भी शुरू हो जाएगा.

इतना तय किया गया है बेस फेयर

मुरादाबाद से लखनऊ का बेस फेयर 999 रुपये तय किया गया है. जीएसटी और अन्य कर मिलाकर लगभग 1300 रुपये में यात्री 350 किमी दूर लखनऊ पहुंच सकेंगे. हवाई अड्डे पर 40 मिनट पहले पहुंचना होगा. ट्रेन से लखनऊ जाने में कम से कम पांच घंटे का समय लगता है.

फ्लाइट शुरू होने के बाद चेक इन आदि मिलाकर आधे समय में ही यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा. मुरादाबाद से लखनऊ को सीधी उड़ान शुरू हो जाने से मुरादाबाद और आसपास के लोगो के लिए लखनऊ का सफर आसान हो जायेगा.

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने संभाली कमान, हर रोज बना रहीं 700 से अधिक तिरंगा झंडा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget