एक्सप्लोरर

Moradabad: देवर के खिलाफ किए गए रेप का केस वापस नहीं लेने पर हमला, पीड़िता को किया लहूलुहान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी बहू पर जानलेवा हमला कर दिया. बहू ने देवर पर लगाए गए रेप के केस को वापस लेने से इनकार कर दिया था इसलिए उसपर हमला किया गया.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद मुरादाबाद (Moradabad) के थाना कटघर इलाके में एक महिला पर उसके ससुर ने ही चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. महिला के नाक और कंधे पर गंभीर चोट लगी है. घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके देहरी गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां रश्मि कौशिक नाम की महिला पर उसके ससुर ने चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया. महिला को जमीन पर गिरा कर उस समय तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई. आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से रश्मि कौशिक को आरोपी भगीरथ शरण कौशिक के चंगुल से छुड़ाया. रश्मि के मुंह पर और नाक पर गहरे जख्म के चलते खून बहने लगा, लोगों के आने से आरोपी ससुर मौके से भाग गया लेकिन ये पूरी घटना किसी बच्चे ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब वायरल हो गई है. इस वीडियो में आरोपी ससुर के हाथ में चाकू है और रश्मि खून से लथपथ नजर आ रही है और अपने आप को बचाने के लिए चिल्ला रही है.

Uttarakhand News: पिरान कलियर दरगाह पर दिए विवादित बयान से पलटे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, अब कही ये बात

महिला को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के बेड पर लेटी घायल महिला ने बताया कि उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है. तीन साल साल पहले उसके देवर पर प्रवीण कौशिक ने उसके साथ रेप किया था जिस मामले में मुकदमा दर्ज है. उसी समय से उनके ससुर और देवर उसके ऊपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं. आज दोनों ने मिलकर ये हमला बोल दिया है. उसके नाक और कंधे पर चाकुओं के गहरे घाव हैं. इस घटना पर कटघर क्षेत्र की सीओ सैलजा मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने महिला पर जानलेवा हमला किया है. केस दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें -

Sonbhadra Crime: सोनभद्र में लाखों की ठगी के मामले में चार गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र से घर में गड़ा धन निकालने का दिया था झांसा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget