एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में 5 अज्ञात लोगों ने वकील को पीटा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत, केस दर्ज

UP News: मुरादाबाद डिलारी गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे एक अधिवक्ता की 5 अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे अधिवक्ता योगेंद्र सिंह पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, शनिवार को अधिवक्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है, डिलारी क्षेत्र के करनपुर निवासी मुलायम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार शाम सात बजे दुकान से घर जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में घात लगाए खड़े कुलवंत सिंह, राजकुमार, सचिन कुमार, पुष्पेंद्र व अन्य पांच लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, विरोध किया तो लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया. 

मामले में पुलिस प्रशासन ने क्या बोला? 
इसी दौरान बीच-बचाव के लिए आए अधिवक्ता योगेंद्र सिंह पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया. झगड़े में योगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया. मेरठ में इलाज के दौरान शनिवार को योगेंद्र की मौत हो गई. योगेंद्र की मौत से पत्नी मुनेश देवी, बेटी परी और बेटे मानव का रो-रोकर बुरा हाल है.  

वहीं पूरे मामले को लेकर सीओ ठाकुरद्वारा रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी कुलवंत सिंह, राजकुमार, सचिन कुमार व पुष्पेंद्र व अन्य पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। सभी आरोपी अपने-अपने घरों से भाग गए, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में रोष है. 

यह भी पढ़ें- डॉ. अंबेडकर की जयंती पर युवाओं में अलख जगाएगी योगी सरकार, आज से शुरू हुईं कई गतिविधियां

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget