एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड पहुंचा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने आखिरकार 10 दिन की देरी के बाद दस्तक दे दी है. मानसून के आगमन के साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो रही है.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड (Uttarakhand) में मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है. इस बार मानसून का लगभग 10 दिन की देरी से राज्य में आगमन हुआ है. मानसून के पहुंचने के साथ ही राज्य में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं, तीन जिलों में आज बहुत भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. बागेश्वर,पिथौरागढ़ और नैनीताल के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि यहां पर कुछ स्थानों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. 
 
मानसून की दस्तक के साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश
आने वाले दिनों में भी ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई गई है जिसमें पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिले शामिल हैं. अभी 5 जुलाई तक प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 5 जुलाई तक भारी तो कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. उत्तराखंड में मानसून की दस्तक खेती के लिहाज से काफी अच्छी मानी जा रही है. किसानों को बारिश का लंबे समय से इंतजार था. अब जहां बारिश से तपती गर्मी और उमस से राहत मिलेगी वहीं खेती के लिहाज से भी बारिश किसानों के लिए सुखद है. 
 
 
सीएम धामी ने कहा मानसून को लेकर सतर्क रहें सभी विभाग
मानसून की दस्तक के बाद उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आती हैं. ऐसे में सभी विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में चारधाम मार्ग पर लैंडस्लाइड वाले स्थानों को चिह्नित करने पर विशेष जोर दिया गया. लैंडस्लाइड की घटना पर तत्काल राहत कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए गए. 
 
ये भी पढ़ें -
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget