एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज में बारिश की वजह से बदला मौसम का मिजाज, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश जारी है. प्रयागराज में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. प्रयागराज के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई है. बारिश का यह क्रम शुक्रवार तक जारी रहने का अनुमान है.

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में भी मानसून ने दस्तक दे दी है. मंगलवार रात से यहां रुक -रुककर बारिश हो रही है. बारिश की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है. उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है. 20 से 25 जून के बीच प्रयागराज में मानसून की दस्तक हो जाती है. बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली की समस्या भी पैदा हो गई है. मौसम का यह बदलाव अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है.

प्रयागराज में मानसून की पहली बारिश रिमझिम फुहारों की शक्ल में आई है. एक तरफ जहां मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं, लोगों में कोरोना वायरस को लेकर के खौफ भी बढ़ गया है. लोग इस बात को लेकर आशंकित हैं कि मौसम में बदलाव की वजह से आने वाले दिनों में कोरोना महामारी का खतरा और बढ़ सकता है.

यूपी: प्रयागराज में बारिश की वजह से बदला मौसम का मिजाज, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसून की बारिश जारी है. लखनऊ और आसपास के जिलों में मंगलवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई. बारिश की वजह से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आया. लोगों ने भी बारिश का जमकर मजा लिया. पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई है. बारिश का यह क्रम शुक्रवार तक जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार अच्छी बारिश होगी, जो खरीफ की फसल के लिए लाभकारी है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: प्रयागराज के संगम पर नज़र आने वाली तीसरी धारा का रहस्य बरकरार, कोई बता रहा सरस्वती तो कोई ग्रहण का प्रभाव

उत्तराखंड: बागेश्वर में प्री-मानसून की दस्तक के बाद से जिला आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget