एक्सप्लोरर

UP News: 'मोहम्मद अजहरुद्दीन' ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ काशी में छोड़ा मुस्लिम धर्म, बताई ये वजह

वाराणसी के भोजबीर स्थित आर्य समाज मंदिर में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म को अपनाया है, उन्होंने इसकी वजह भी बताई है.

Varanasi News: काशी में एक परिवार द्वारा सनातन संस्कृति को अपनाते हुए धर्म परिवर्तन कर लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार पहले इस्लाम धर्म का पालन करता था और सनातन संस्कृति की परंपराओं से प्रभावित होकर पूरे परिवार ने सनातन धर्म को अपना लिया. कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी में यह बताया गया कि परिवार चंदौली जनपद का रहने वाला है जिसमें पति-पत्नी और बेटे सहित तीन लोग शामिल हैं. वैदिक मंत्र उच्चारण, हवन पूजन के साथ परिवार ने सनातन धर्म को अपनाया. इसके अलावा सदस्यों के पुराने नाम को बदलकर नए नाम भी रखे गए.

वाराणसी के भोजबीर स्थित आर्य समाज मंदिर में एक मुस्लिम दंपति द्वारा अपना धर्म परिवर्तन कर लिया गया. दरअसल, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ सनातन धर्म को स्वीकार किया, यह परिवार चंदौली का रहने वाला है. वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच इन लोगों ने  सनातन धर्म को स्वीकार किया. इसके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम डब्लू सिंह उनके पत्नी का नाम रिजवाना से गुड़िया सिंह और उनके बेटे का नाम मोहम्मद राज से राज सिंह रखा गया. परिवार का कहना है कि सनातन परंपरा से प्रभावित होकर हमारे परिवार ने इस धर्म को स्वीकार किया है. और यह हमारी इच्छा है, इसमें किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है.

जब मुस्लिम परिवार अचानक पहुंचा आर्य मंदिर 
 देर शाम वाराणसी के भोजूबीर स्थित आर्य समाज मंदिर में मुस्लिम परिवार पहुंचा, जहां उन्होंने कार्यालय से संपर्क करके अपना धर्म परिवर्तन करने की इच्छा जताई. इसके बाद कार्यालय द्वारा उनकी लिखा पड़ी की गई और विधिक पत्र पूरा करने के बाद वैदिक मंत्र उच्चारण और परंपरा का पालन कराते हुए उन्हें सनातन धर्म में शामिल होने का संकल्प दिलाया गया . इस दौरान कार्यालय पर परिवार के साथ-साथ अन्य सदस्य भी मौजूद रहे जहां परिवार को मिठाई भी खिलाई गई. हालांकि इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में भी खूब चर्चा रही.

ये भी पढ़ें: New Criminal Laws: 'गलत तरीके से संसद में पास किए गए नए कानून, शिकंजा कसने की तैयारी'- सपा सांसद डिंपल यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget