एक्सप्लोरर

MMMUT Convocation: 15 दिसंबर को आयोजित होगा दीक्षांत समारोह, जानिए- इस बार क्या होगा खास?

MMMUT Convocation Ceremony: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह इस बार खास होगा. समारोह शुरू होने के साथ ही उपाधि और अंकपत्र को ऑनलाइन साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.

Gorakhpur News: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Madan Mohan Malaviya University of Technology) का 6वां दीक्षांत समारोह (Convocation Ceremony) इस बार खास होगा. 15 दिसंबर को अपराह्न डेढ़ बजे दीक्षांत समारोह शुरू होगा. इस बार दीक्षांत समारोह इस मायने में खास होगा, क्योंकि दीक्षांत समारोह के शुरू होने के साथ ही उपाधि और अंकपत्र को ऑनलाइन साइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. ये पूरी तरह वाटर प्रूफ होगा. इसके साथ ही छात्र-छात्राओं की फोटो भी इस पर होगी. मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पाण्‍डेय ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी.

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो. प्रेमव्रत दीक्षांत भाषण देंगे. इस दीक्षांत समारोह में 1,174 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएगी. इसमें 35 गोल्‍ड मेडल और एक चांसलर मेडल है. इस बार मेडल में छात्रों ने बाजी मारी है. अलग-अलग संवर्ग के 21 छात्रों और 14 छात्राओं को स्वर्ण पदक मिलेंगे. वाइस चांसलर गोल्‍ड मेडल 16, स्‍पॉसर्ड गोल्‍ड मेडल 18 प्रदान किए जाएंगे. 

बीटेक के कुल 1174 छात्र-छात्राओं को दी जाएगी उपाधि

बीटेक (B.Tech) के कुल 1174 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी. इसमें 831 छात्र और 343 छात्राओं को उपाधि दी जाएगी. पीएचडी में अलग-अलग संवर्ग के 26 मेधावियों को उपाधि दी जाएगी. इसमें 18 छात्र और 8 छात्राएं हैं. एमटेक में अलग-अलग संवर्ग के कुल 199 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी. इनमें 120 छात्र और 79 छात्राएं हैं. एमएससी में 782 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी. इसमें 608 छात्र और 174 छात्राओं को उपाधि दी जाएगी. बीटेक के टॉपर छात्र अमित यादव को सर्वाधिक 6 पदक प्रदान किए जा रहे हैं. उन्हें कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा. 

इन छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

इसके अलावा कुलपति स्वर्ण पदक, आरएस सिंह एमई 69 गोल्‍ड मेडल (ओवर आल टापर बीटेक), स्वर्गीय लछन राय मेमोरियल गोल्‍ड मेडल, (टापर ऑफ बीटेक सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट), आईसीआई अल्‍ट्रा टेक सीमेंट गोल्‍ड मेडल (टापर ऑफ़ बीटेक सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट), क्‍लास 1994 गोल्‍ड मेडल प्रदान किया जाएगा. एमटेक में टॉपर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र सत्‍येन्‍द्र कुमार को कुलपति स्‍वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा. एमटेक के छह और बीटेक के सात छात्रों को स्‍वर्ण पदक मिलेंगे. 

कुलपति ने दी ये जानकारी

कुलपति प्रो. जेपी पाण्‍डेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं की डिग्री डिजिटल लॉकर पर अपलोड करेंगे. इस बार अंक पत्र भी उसी दिन अपलोड कर रहे हैं. मार्कशीट में सुरक्षा के मानक को बढ़ाया गया है. इलेक्‍ट्रॉनिक रूप से पहचान की जा सकेगी. उपाधि और अंकपत्र पूरी तरह से वाटरप्रूफ होंगे. उन्होंने बताया कि मार्कशीट में सुरक्षा के मानक को बढ़ाया गया है. इलेक्‍ट्रानिकली वैरीफाई किया जा सकेगा. इसमें क्‍यूआर कोड डाला गया है, जो नया है. इलेक्‍ट्रानिकली सत्यापन कर सकेंगे. इस बार कन्‍वोकेशन के दिन डिग्री और अंकपत्र अपलोड करने वाला यूपी का पहला विश्वविद्यालय बन जाएगा.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज- 'अंत समय में लोग बनारस में ही रहना पसंद करते हैं'

UP Election 2022: सपा सरकार बनने पर किसान आंदोलन में शहीद किसानों को मिलेंगे 25 लाख रुपये, अखिलेश यादव ने की घोषणा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget