एक्सप्लोरर

नहीं रहे रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह, लंबे वक्त से थे बीमार

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह की लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया। एक समय में उनका रायबरेली सदर सीट पर डंका बजता था।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया। लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्होंने आखिरी सांस ली। 60 वर्षीय अखिलेश सिंह लंबे लमय से कैंसर सेपीड़ित था। उनका इलाज सिंगापुर में भी चला था और लखनऊ स्थिति पीजीआई में वो रूटीन चेकअप के लिए आया करते थे।

तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां मंगलवार तड़के उनका निधन हो गया। अखिलेश सिंह का पार्थिव शरीर रायबरेली स्थिति उनके पैतृक गांव लालूपुर पहुंचेगा। जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

नहीं रहे रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह, लंबे वक्त से थे बीमार

गौरतलब है कि अखिलेश सिंह को रायबरेली की राजनीति में बेताज बादशाह कहा जाता रहा है। कई दशकों तक उनका रायबरेली में झंडा बुलंद रहा। अब उनकी इसी राजनीतिक विरासत को उनकी बेटी अदिति सिंह संभाल रही हैं, जो 2017 का चुनाव जीतकर विधायक बनी हैं।

पांच बार रायबरेली सीट से रहे विधायक

पूर्व कांग्रेसी नेता अखिलेश सिंह को दबंग नेता माना जाता रहा। वो पांच बार रायबरेली सीट से जीतकर विधायक बने। सबसे हैरानी की बात ये है कि कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतने के बाद भी उनका गांधी परिवार से 36 का आंकड़ा रहा। अपने सियासी सफर को कांग्रेस से शुरू करने वाले अखिलेश को राकेश पांडेय हत्याकांड के बाद पार्टी से निकाल दिया गया था। जिसके बाद वो कई बार निर्दलीय विधायक चुने गए।

साल 2012 में उन्होंने पीस पार्टी से हाथ मिला लिया। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार का घेराव करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। ये भी कहते हैं कि अखिलेश का इतना खौफ था, कि कांग्रेस नेता उनके डर से पोस्टर तक नहीं लगा पाते थे। इतना ही नहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैलियों से ज्यादा भीड़ उनकी रैली में देखने को मिलती थी।

यह भी पढ़ें:

देखिए, सुषमा स्वराज की 67 कहांनियां। जानिए, सुषमा स्वराज के अनसुने किस्से ।

सुषमा मेरे लिए....'मदर इंडिया', 'मदर टरेसा' या 'अलादीन की जीनी'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बलरामपुर में पति-पत्नी सहित 4 लोगों की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget