एक्सप्लोरर

लूट के लिए आए बदमाशों से भिड़ गया जनसेवा केंद्र संचालक का पुत्र, मौके से फरार हुए अपराधी

आजमगढ़ में एक जन सेवा केंद्र में लूट के इरादे से आए बदमाशों की भिड़ंत संचालक के पुत्र से हो गई. इस दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी, लेकिन किसी तरह वह बच गया.

आजमगढ़: जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र सरदपुर बरौली बाजार में जनसेवा केन्द्र पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर पचास हजार की लूट को अंजाम देने के बाद विरोध करने पर जनसेवा केन्द्र के संचालक के पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया. इसके बाद बदमाश अपनी बाइक को छोड़कर पैदल भागने लगे और कुछ दूर जाने पर एक व्यक्ति की बाइक को छीनकर फरार हो गये. 

घायल जनसेवा केंद्र के संचालक के पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन के साथ बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है.

पचास हजार रुपये लूट लिये

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली में बलिया जिले के रहने वाले जितेंद्र पाठक किराये के मकान में जनसेवा केन्द्र का संचालन करते हैं. मंगलवार की दोपहर पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्ति केन्द्र पर पहुंचे. इस दौरान उनका पुत्र रितिक बैठा था. जनसेवा केन्द्र पर पहुंचते ही दोनों युवको ने तमंचे के बल पर कैशबैग में रखे पचास हजार रुपये लूट की कोशिश की और विरोध करने पर रितिक को गोली मारकर घायल कर दिया. गोली चलने की आवाज सुनकर बाजार में भगदड़ मच गयी. इस दौरान दोनों बदमाश अपनी बाइक को छोड़कर भागने लगे, तभी कौड़ीया निवासी फैसल अपने 5 वर्षीय भांजे के साथ बाइक से कहीं जा रहा था कि, बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर उसकी बाइक को लूट लिया और फायरिंग करते हुए भाग निकले.

बदमाशों की धर पकड़ के लिये टीम गठित

गोलीबारी के बाद लूट की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया. आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया. पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जनसेवा संचालक के पुत्र को जैसे ही असलहा दिखाया. बहादुरी का परिचय देते हुए संचालक के पुत्र ने बदमाशों से तमंचा छीन लिया और उन्हें दौड़ा लिया, लेकिन कुछ दूरी पर जाने पर बदमाशों ने तमंचा छीन लिया और जनसेवा संचालक के पुत्र को गोली मारी है. इस घटना के लिए पुलिस की टीमों को गठन कर दिया गया है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

ये भी पढ़ें.

हाईकोर्ट की पाबंदी के बावजूद मायावती की पार्टी करेगी ब्राह्मण सम्मेलन, सरकार की मंशा पर भी उठ रहे सवाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget