एक्सप्लोरर

Agra News: सावन मेले में राजेश्वर महादेव मंदिर में दुकान नहीं लगा पाएंगे समुदाय विशेष के लोग, ट्रस्ट ने लिया फैसला

Agra के प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने सावन मेले को लेकर बड़ा फैसला किया है. उन्होंने कहा कि इस बार मेले में समुदाय विशेष के लोग पूजा सामग्री की दुकान नहीं लगा सकेंगे.

Rajeshwar Temple News: आगरा के शमशाबाद रोड स्थित प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर (Rajeshwar Temple) ट्रस्ट ने बड़ा ऐलान किया है कि जिसमें सावन (Sawan) के महीने में मंदिर परिसर पर पूजा पाठ के सामग्री की दुकानें धर्म विशेष के लोगों को लगाने की अनुमति नहीं दी गई है. मंदिर के ट्रस्ट में सदस्य और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी जितेंद्र दैपुरिया ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि भगवान महादेव के इस पावन पर्व में धर्म विशेष के लोग फल, फूल और पूजा-पाठ की सामग्री की दुकान लगाते हैं और हिंदू समुदाय के लोग उनसे ये सामग्री खरीदते भी हैं.

उन्होंने कहा अभी हाल ही में जो थूक कांड का जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे लगता है की हमारी भावना और आस्था को ठेस पहुंचाने का धर्म विशेष के लोग काम करते हैं. लाखों रुपए सावन महीने में कमा ले जाने के बाद भी अगर धर्म भ्रष्ट करने का ये लोग प्रयास करेंगे तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

सावन में समुदाय विशेष नहीं लगा सकेंगे दुकान
मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग आगे कहते हैं कि जो लोग 'सर तन से जुदा' जैसी तालिबानी सोच रखते हैं, उन्हें हम अपने मंदिर के बाहर सावन महीने में कारोबार करने की कैसे इजाज़त दे सकते हैं. इसलिए ना केवल राजेश्वर महादेव मंदिर बल्कि आगरा के सभी मंदिरों के प्रशासन से हमारी गुजारिश है कि धर्म विशेष के लोगों को सावन महीने में दुकानें नहीं लगाने दिया जाए. उन्होंने सावन महीने में राजेश्वर मंदिर में लगने वाले मेले में छिनैती और लूटपाट की घटनाओं के साथ ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं के लिए धर्म विशेष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं उन्होंने बताया कि इस साल 18 जुलाई को विशाल मेले का आयोजन प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में किया जायेगा.

लाखों भक्त करते हैं भगवान शिव के दर्शन
आगरा के हर कोने पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर हैं और शहर में भी बड़ी संख्या में शिवालय हैं जहां सावन के महीने में लाखों की भीड़ दर्शन के लिए मंदिर पहुंचती है. मंदिर प्रशासन के इस ऐलान पर अपर जिलाधिकारी नगर ए के सिंह का कहना है कि राजेश्वर मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है. हरेक मंदिर की रीति रिवाज और परंपराएं होती हैं. ऐसे में मंदिर प्रशासन ने कोई फैसला किया है तो वो इस फैसले के लिए स्वतंत्र हैं.

यह भी पढ़ें:

Ram Vilas Yadav: निलंबित IAS राम बिलास यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ समेत चार जगहों पर पर विजिलेंस का छापा, खुल सकते हैं कई राज

Dehradun News: देहरादून के DM और SSP का हुआ तबादला, सोनिका होंगी नई जिलाधिकारी, दलीप कुंवर नए कप्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget