एक्सप्लोरर

जौनपुर: फिरौती के लिये सात साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

जौनपुर में सात साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक बच्चा ट्यूशन पढ़ने के लिये निकला था लेकिन बीच रास्ते से ही उसे अगवा कर लिया गया.

जौनपुर: जौनपुर के शाहगंज में शनिवार को फिरौती के लिए अपहृत किए गए 7 साल के मासूम की हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे का शव सरपतहां थाना अंतर्गत जमुनिया में मिला. बच्चा ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था. इसी बीच उसे घुमाने के बहाने दो युवक अपने साथ उठा ले गए. इसके बाद परिजनों से सात लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. परिजन की शिकायत पर जब तक पुलिस सक्रिय होती अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की हत्या कर दी थी.

नहीं पहुंचा ट्यूशन

शाहगंज कोतवाली अंतर्गत अयोध्या मार्ग स्थित गौशाला के पास रहने वाले दीपचंद यादव बीबीगंज में पैथोलाजी का संचालन करते हैं. उनका बेटा अभिषेक इसी मार्ग पर स्थित साउथ इंडियन स्कूल में यूकेजी का छात्र था. लॉकडाउन में विद्यालय बंद होने की वजह से पढ़ाई के लिए अभिषेक पास की यादव कालोनी में रह रहे एक शिक्षक के पास ट्यूशन के लिए रोज़ाना जाया करता था. शनिवार की सुबह करीब 10 बजे भी अभिषेक पढ़ाई के लिए निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंच पाया.

इसी बीच रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया गया. पहले तो अपहरण की घटना से अनजान परिवार वाले उसकी तलाश संभावित स्थानों पर करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इस बीच पिता दीपचंद के मोबाइल पर एक मैसेज आया. मैसेज में लिखा गया था कि बच्चे का अपहरण कर लिया गया है और फिरौती के रूप में सात लाख रुपये दिया जाए, नहीं तो बच्चे की जान ले ली जाएगी.

इस तरह दिया अंजाम

अपहरणकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देने से भी मना किया था. बच्चे की अपहरण की जानकारी मिलने पर घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गए. जिस मोबाइल से फोन किया गया था उसके मालिक तक पहुंचने पर पता चला कि सुबह ही बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया था. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर बगल में ही रहने वाले आकाश और शिवम् से पूछताछ की. इसमें शिवम् पहले अभिषेक को ट्यूशन पढ़ाता था. पूछताछ में पता चला कि इन दोनों ने ही घुमाने के बहाने अभिषेक का अपहरण किया था.

यहां से दोनों बच्चे को लेकर सरपतहां थाना क्षेत्र के जमुनिया पहुंचे थे. वहां अभिषेक शोर मचाने लगा तो मफलर से उसका गला घोंट दिया. हत्या की बात आते ही दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को भी बरामद कर लिया. एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि जब तक पुलिस को सूचना मिलती बच्चे की हत्या की जा चुकी थी.

हालांकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर अपहरण के मामले का पर्दाफाश कर दिया, लेकिन पुलिस का यह दावा है कि अपहरण के तुरंत बाद ही 7 साल के अभिषेक की हत्या कर दी गई थी. पुलिस इससे दुखी भी नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें.

अयोध्या: राम मंदिर की बुनियाद में किया गया बड़ा बदलाव, अब इन पत्थरों का होगा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget