एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम मंदिर की बुनियाद में किया गया बड़ा बदलाव, अब इन पत्थरों का होगा इस्तेमाल

राम मंदिर की बुनियाद के लिये लगातार रिसर्च की जा रही है. हैदराबाद से आई 15 सदस्यीय टीम अब ये देख रही है कि भूकंप की स्थिति में बुनियाद कितना वजन सह सकती है.

अयोध्या: हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) की 15 सदस्यों की टीम अयोध्या पहुंच चुकी है. यह टीम आठ दिनों तक मिट्टी और जमीन का अध्ययन करेंगे व इसके फोटोग्राफ लेंगे. इसके बाद जांच कर वह अपनी रिपोर्ट मंदिर का मजबूत आधार सुनिश्चित करने के लिए गठित आठ सदस्यीय विशेषज्ञ समिति को सौंपेंगे. एनजीआरआई का सुझाव नींव का निर्णायक माना जाएगा. हालांकि विशेषज्ञ समिति रिपोर्ट का अध्ययन कर अंतिम फैसला लेगी. माना जा रहा है कि इस कार्य में 15 दिन लग जाएंगे, उसके तत्काल बाद नींव का काम शुरू कर दिया जाएगा. तय हुआ है कि अब 1200 पिलर नहीं गलाए जाएंगे बल्कि उनके स्थान पर मिर्जापुर के पत्थरों से नींव तैयार की जाएगी. ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि 15 दिन के भीतर नींव का काम हर हाल में शुरू होने की उम्मीद है.

पत्थरों को बिछाकर जांचा जाएगा भार

भूमि की निचली सतह में करीब पचास फिट तक मलवा है, जिसे हटाने के बाद पत्थरों को बिछाया जाएगा. फिर पत्थरों की एक-एक लेयर पर भार देकर उनकी क्षमता जांची जाएगी. भार क्षमता की जांच के बाद नींव का काम तेज हो जाएगा. इस काम को तेजी से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी टाटा कंसल्टेंसी व एलएंडटी को सौंपी गई है. नींव का काम पूरा होने में करीब छह माह लगेंगे.

हर स्थिति की होगी जांच

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की माने दो यह टीम खास तौर पर भूकंप आने पर भूमि की स्थिति की जांच करेगी और यह भी तय करेगी कि भूकंप आने की स्थिति में इसकी तीव्रता क्या होगी. रविवार को इसी जांच के तहत राम जन्मभूमि परिसर के चारों तरफ अलग अलग मशीन लगाई गई. जिसकी सहायता से कृत्रिम तौर पर भूकंप की स्थिति में भूमि के अंदर की गतिविधियों को मापा गया.

परीक्षण में लगी है टीम

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हैदराबाद से 15 लोगों टीम आई है. ये जमीन के अंदर की गतिविधियों को जांचने के लिए रिसर्च कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जमीन के अंदर क्या गतिविधियां हो रही है और इसके अंदर भूकंप आदि आता है तो उसका क्या स्तर है, इसी परीक्षण के लिए यह टीम लगी है. गुप्ता ने बताया कि बुनियाद को लेकर चिंतन हो रहा था. अब तय हो गया है कि पत्थर के ऊपर से नींव तैयार होकर आएगी.

ये भी पढ़ें.

अखिलेश के तेवर पड़े ढीले, अब कहा- गरीबों के टीकाकरण की निश्चित तारीख घोषित हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget